UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से धर्मांतरण कराने का एक मामला सामने आया है. जहां पर मुस्लिम युवती पर जाट समुदाय के एक व्यक्ति का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित के पिता ने खुशी कुरैशी, उसके परिवार और धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलाना, खुशी कुरैशी और उसके परिवार की तलाश में जुट गई है. मामले के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.
प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन
सदर कोतवाली क्षेत्र केशहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक ने शनिवार देर शाम शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र आयुष मलिक को मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी चांदनी कुरैशी, उसकी बहन राहित कुरैशी, सुमाइला कुरैशी, राबिया कुरैशी, भाई आस मोहम्मद उर्फ आसु कुरैशी, हुमा कुरैशी और पिता इस्लाम कुरैशी, मौलवी मुनव्वर व दो अन्य मौलवी निवासी आजाद चौक ने योजनाबद्ध तरीके से प्रेमजाल में फंसाकर व दबाव बनाकर उसे मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया और उसका फर्जी निकाहनामा अब से करीब चार वर्ष पूर्व तैयार करा दिया गया. इसके बाद उसके पुत्र से अनुचित मांग की. इन सभी ने मिलकर उसके पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
पीड़ित के मुताबिक इन आरोपियों ने उसे व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाब बनाया और विरोध करने पर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. आरोपी करीब पांच वर्षों से उसके पुत्र की सारी कमाई हड़प रहे हैं और नाजायज आर्थिक लाभ भी उठा रहे हैं. आरोपियों का उसकी व उसके पुत्र की संपत्ति पर भी कब्जा करना उद्देश्य है. पुलिस ने देवराज से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने आयुष मलिक की कथित पत्नी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है . धर्मांतरण कराने के मामले में मौलाना और अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है. इसके लिए शामली पुलिस ने एसआईटी की टीम भी गठित की है.
पाकिस्तान से जुड़े धर्मांतरण के तार
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आयुष अपने पिता के मेडिकल स्टोर पर बैठता था. उसके आसपास के जो लोग थे वह दूसरे समुदाय से थे. ये सभी काम में आयुष की मदद करते थे. उनमें से एक चांदनी कुरैशी का भाई भी था जो वहां पर आयुष की मदद करता था. उसने आयुष को षड्यंत्र के तहत पाकिस्तान के धार्मिक गुरु डॉक्टर इसरार का यूट्यूब लॉग इन कराया और वहां पर उसे इस्लाम धर्म के बारे में जानकारी लेने को कहा .
इस पूरे मामले में मौलाना के नाम भी सामने आ रहे हैं जो दिल्ली और मुंबई के बताए जा रहे हैं. पिता देवराज मलिक ने आरोप लगाया कि आयुष मलिक मेरा इकलौता बेटा है. वर्तमान में ये लोग इसको मोहम्मद अली बना लिए हैं. पुलिस ने रविवार को आरोपी इस्लाम और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बहन और भाई और मौलवी फरार हैं.
ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0: गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2289 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा
- शामली से पंकज मलिक की रिपोर्ट
