Home Latest News & Updates ‘उसी से शादी कराओ’… थाने में यौन शोषण के आरोपी को प्रेमी बताकर महिला ने ये क्या कर दिया?

‘उसी से शादी कराओ’… थाने में यौन शोषण के आरोपी को प्रेमी बताकर महिला ने ये क्या कर दिया?

by Sachin Kumar 27 July 2026, 6:13 PM IST
27 July 2026, 6:13 PM IST
UP sexual demands marriage accused drinks phenyl

UP Crime : उत्तर प्रदेश की चौरा चोरी नामक जगह से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. एक महिला ने जिस पुरुष पर यौन शोषण का आरोप लगाकर जेल भिजवाया. कुछ दिनों बाद उसी से शादी करने की मांग करते हुए थाने पहुंच गई. पुलिस ने महिला को बताया कि वह इस वक्त वह जेल में बंद है. इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन से बाहर आ गई और फिनाइल पी लिया. फिर देखते ही देखते थाने के बाहर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने रविवार को बताया कि अब महिला की हालत सामान्य है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

अपने बैग से फिनाइल निकालकर पीया

देवरिया जिले की रहने वाली महिला शनिवार को पुलिस स्टेशन पहुंची और यहां पर उसने मांग की कि वह केवल अपने प्रेमी धनंजय निषाद (23) से ही शादी करेगी. इस पर पुलिस ने कहा कि आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है. इसके बाद महिला ने अपने बैग से फिनाइल निकालकर उसे पी लिया और वह बेहोश हो गई. पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उसे चौरी-चौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताई गई है. इसी बीच परिवार के लोग भी महिला से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे.

यौन शोषण का लगाया था आरोप

मामला यह है कि महिला ने खुद 23 जुलाई को धनंजय निषाद के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. इसमें पीड़िता ने धनंजय पर शादी के बहाने तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. साथ ही जब आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने समुदाय में मतभेद का हवाला देते हुए इनकार कर दिया. वहीं, पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. पुलिस अधीक्षक (उत्तर) ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा कि आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है.

मुलाकात, मुस्कान और It Happens…’ संसद के कॉरिडोर में प्रधान पर जयराम रमेश की टिप्पणी ने खींचा ध्यान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?