Home Latest News & Updates अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने तीसरा T20 मैच 6 विकेट से जीता; 3-0 की अजेय बढ़त बनाई

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने तीसरा T20 मैच 6 विकेट से जीता; 3-0 की अजेय बढ़त बनाई

by Sachin Kumar 27 October 2026, 4:49 PM IST
27 October 2026, 4:49 PM IST
India defeated New Zealand 6 wickets

IND vs NZ: भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मंगलवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए. उनके अलावा फिन एलन ने 40 रन का योगदान दिया. भारत ने 199 रनों के लक्ष्य को 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली.

13.2 ओवर में प्राप्त किया लक्ष्य

न्यूजीलैंड की ओर से दिए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. इस मैच में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके साथ साझेदारी कर रहे अभिषेक शर्मा ने इस मैच में विरोधी टीम को होश उड़ा दिए. अभिषेक ने 38 गेदों में 113 रनों की यादगार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 9 छक्के भी जड़े. वहीं, संजू सैमसन ने 13 गेंद में 18, श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. साथ ही तिलक वर्मा एक और नमन धीर 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तूफानी पारियों के बदौलत भारतीय ने 13.2 ओवर में 4 विकेट गिरने के बाद लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया.

NZ प्लेयरों ने ऐसी खेली अपनी पारी

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो टिम सेफर्ट और फिन एलेन ओपनिंग करने के लिए उतरें, जहां पर दोनों बल्लेबाज 2 और 40 बनाकर आउट हो गए. इसके बाद डैरिल मिचेल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए और उन्होंने टीम को तेज शुरुआत देते हुए अपने करियर की शानदार पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 17 और वेवॉन जैक्बस ने 39 रनों की पारी खेली. इसके बाद टीम 198 रनों को बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही.

ऐसी रही न्यूजीलैंड की गेंदबाजी

वहीं, अगर न्यूजीलैंड की गेंदबाजों की बात करें तो काइल जैमीसन ने 3.2 में 45 रन देकर 2 विकेट चटकाने काम किया. साथ ही मैथ्यू फिशर और मिचेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिली. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ऐसा लग रहा था कि कीवी आसानी से मैच को जीत जाएंगे. लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने भी तूफानी अंदाज में पारी खेलते हुए कीवियों के छक्के छुड़े दिए और पांच मैचों की सीरीज में तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली.

तिलक-नीतीश ने ढहाया कहर! न्यूजीलैंड के जबड़े से छीन ली जीत; अंतिम गेंद तक चला मैच

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत

संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड

टिम सीफर्ट (WK), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (C), काइल जेमीसन, एडम मिल्न, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.

‘मुझे लगा था मैं मरने वाला हूं…’ संन्यास लेने के बाद उस्मान ख्वाजा ने किया जिंदगी का दर्दनाक खुलासा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?