Home धर्म Hariyali Teej 2024: कब है हरियाली तीज? जानिए डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2024: कब है हरियाली तीज? जानिए डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

by Pooja Attri 20 July 2024, 4:58 PM IST (Updated 5 September 2025, 11:56 AM IST)
20 July 2024, 4:58 PM IST (Updated 5 September 2025, 11:56 AM IST)
Hariyali Teej 2024: कब है हरियाली तीज? जानिए डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में यह पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा हरियाली तीज का व्रत.

20 July, 2024

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) का विशेष महत्व है. हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है. यह पर्व भगवान शंकर और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है. दरअसल, इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत रखती हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से स्त्री के जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है. लेकिन यह व्रत कब रखा जाएगा? इसकी तारीख को लेकर लोग कंफ्यूज हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) का व्रत?

कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को पड़ रही हैं. इस व्रत की शुरुआत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी 6 अगस्त की रात 7 बजकर 52 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 7 अगस्त की रात 10 बजे होगा. यानी पंचांग के हिसाब से हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त को ही रखा जाएगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक रहेगा. पूजा का समय सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा. वहीं, शाम को पूजा का समय 4 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजे तक रहेगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक, पूजन के लिए यह समय सबसे शुभ माना जाएगा.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?