Home धर्म आज है माघ पूर्णिमा, जानिए महत्व और पूजा के नियम

आज है माघ पूर्णिमा, जानिए महत्व और पूजा के नियम

by Pooja Attri 24 February 2024, 3:15 PM IST (Updated 21 July 2025, 1:20 PM IST)
24 February 2024, 3:15 PM IST (Updated 21 July 2025, 1:20 PM IST)
आज है माघ पूर्णिमा, जानिए महत्व और पूजा के नियम

24 February 2024

जानिए माघ पूर्णिमा से जुड़े नियम

आज यानी 24 फरवरी, शनिवार को माघ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद महत्व है। ये दिन श्रीहरि विष्णु और भगवान सत्यनारायण के पूजन को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यतानुसार, जो व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान करता है उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। जानते हैं माघ पूर्णिमा से जुड़े कुछ नियम…

कब है माघ पूर्णिमा?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ पूर्णिमा 23 फरवरी की दोपहर 03:33 बजे शुरू होगी, जो अगले दिन 24 फरवरी 2024 की शाम 05:59 बजे समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि को महत्व दिया जाता है। ऐसे मं माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जा रही है।

ये हैं इससे जुड़े नियम

  1. सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें।
  2. फिर मंदिर में लकड़ी की चौकी लगाकर मां लक्ष्मी और श्रीहरि विष्णु की मूर्ति स्थापित करें।
  3. अब भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें।
  4. फिर दोनों को हल्दी, कुमकुम और गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
  5. श्रीहरि विष्णु को तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाएं।
  6. मां लक्ष्मी और भगवान नारायण के पास देसी घी का दीप चलाएं।
  7. पूजा मुहूर्त के मुताबिक ही श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करें।
  8. भगवान विष्णु को पंजीरी और पंचामृत का भोग लगाएं।
  9. पूजन के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
  10. अगले दिन व्रती के प्रसाद से ही उपवास खोलें।
  11. पूर्णिमा के दिन तुलसी को छूने या पत्र तोड़ने से बचें।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?