Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के उत्सव पर सोमवार को मुंबई की सड़कों पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के नारे गूंज रहे हैं. आज से मुंबई की बप्पा का महापर्व शुरू हो गया है. गणेश की मूर्तियां पूरे महानगर में सजी हुई हैं. जहां बड़े मंडल पहले ही अपनी बड़ी मूर्तियां ला चुके थे, वहीं छोटे ग्रुप और घरों में आज ढोल, नगाड़ों और गुलाल के साथ बप्पा का स्वागत किया जा रहा है. मुंबई के अलावा दिल्ली में भी गणेश चतुर्थी का जश्न देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर बप्पा के बड़े पंडाल लगाए गए हैं.
हर पंडाल की अलग खासियत
लालबाग, परेल, गिरगांव, अंधेरी, चेंबूर और फोर्ट जैसे खास इलाके रंगीन लाइटों से ढक गए हैं. दादर, क्रॉफर्ड मार्केट और लोहार चॉल के हलचल भरे मार्केट में उत्सुक खरीदारों की भीड़ देखी गई, जो आखिरी मिनट में त्योहार की जरूरी चीजे खरीद रहे थे.

मुंबई में लालबाग हाल साल ही गणेश चतुर्थी का केंद्र बनता है, जो लालबागचा राजा, चिंचपोकली, गणेश गली और तेजुकाया जैसे मशहूर पंडालों में भारी भीड़ खींचता है. माटुंगा में, GSB सेवा मंडल ने एक बार फिर अपनी मूर्ति को शानदार सोने के गहनों से सजाया है. कीमती चढ़ावे को सुरक्षित रखने के लिए कई करोड़ की इंश्योरेंस पॉलिसी ली गई है. वहीं दूसरी ओर पूजा के के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं. दूसरे पसंदीदा जगहों में तिलक नगर का सह्याद्री मंडल, साउथ मुंबई का फोर्ट विभाग पब्लिक गणेशोत्सव मंडल, अंधेरी का आजाद नगर पब्लिक उत्सव समिति और गिरगांव का खेतवाड़ी गणपति मंडल शामिल हैं.

मुंबई शहर में 16,800 पुलिसकर्मी तैनात
शहर में पिछले कुछ दिनों में भुलेश्वर, कुर्ला और मलाड में मूर्ति गिरने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं. कुर्ला या मलाड में हुए हादसों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. रविवार को कचपड़ा रोड पर एक क्रेन का बैलेंस बिगड़ने से 17 फुट की मूर्ति गिर गई थी, वहीं भुलेश्वर की घटना में दुखद रूप से दो लोगों की जान चली गई. इस बीच, सुरक्षित और शांतिपूर्ण जश्न पक्का करने के लिए पूरे शहर में सीनियर अधिकारियों और क्विक रिस्पॉन्स यूनिट्स समेत 16,800 से ज़्यादा पुलिसवालों को तैनात किया गया है. मूर्ति विसर्जन के दिनों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं, जिसमें भीड़ और ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए और सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं. पुलिस ने लोगों से भीड़ वाली जगहों पर संयम बरतने और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है.
गणेश चतुर्थी पर पहने सुरभि चांदना जैसी खूबसूरत साड़ी, त्योहार पर मिलेगा परफेक्ट एलिगेंट लुक
News Source: PTI
