Home धर्म थाईलैंड में प्रदर्शित किए जाएंगे भगवान बुद्ध के अवशेष

थाईलैंड में प्रदर्शित किए जाएंगे भगवान बुद्ध के अवशेष

by Preeti Pal 20 February 2024, 6:36 PM IST (Updated 3 October 2025, 5:22 PM IST)
20 February 2024, 6:36 PM IST (Updated 3 October 2025, 5:22 PM IST)
थाईलैंड में प्रदर्शित किए जाएंगे भगवान बुद्ध के अवशेष

20 February 2024

संग्रहालय में संजोकर रखे गये भगवान बुद्ध के अवशेष

दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में संजोकर रखे गये भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों में से कुछ 22 फरवरी से 18 मार्च तक थाईलैंड में प्रदर्शित किये जाएंगे। संस्कृति मंत्रालय द्वारा मंगलवार को इसके बारे में बताया गया। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इन अवशेषों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ले जाया जाएगा। दुनिया भर में बौद्ध धर्मावलंबी बहुत आदर भाव से इन अवशेषों को देखते हैं।

प्रदर्शन का समय

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय में संजोकर रखे गये भगवान बुद्ध के 20 अवशेषों में से 4 थाईलैंड में प्रदर्शित किये जाएंगे। उन्होंने आगे कहा- ये अवशेष 22 फरवरी को थाईलैंड पहुंच जाएंगे। इन्हें 22 फरवरी से 3 मार्च तक बैंकाक में विशेष मंडप में प्रदर्शित किया जाएगा।

थाई सरकार का अनुरोध

मोहन ने बताया, इन अवशेषों को बाद में 4 मार्च से 18 मार्च तक थाईलैंड में अन्य तीन स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। उनके मुताबिक, 19 मार्च को इन अवशेषों को वापस ले आया जाएगा। सचिव ने आगे कहा- ये अवशेष थाई सरकार के अनुरोध पर भेजे जा रहे हैं। साथ ही भगवान बुद्ध के दो शिष्यों के अवसर भी प्रदर्शित किये जाने के लिए थाईलैंड भेजे जा रहे हैं जिन्हें मध्य प्रदेश के सांची में संजोकर रखा गया है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?