Home Latest News & Updates Cricket News : 15 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20 डेब्यू में ठोका शतक; बनाया नया रिकॉर्ड

Cricket News : 15 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20 डेब्यू में ठोका शतक; बनाया नया रिकॉर्ड

by Sachin Kumar
0 comment
15-Year-Old Fanny Utagushimaninde Makes History

Cricket News : टी-20 क्रिकेट अब इतना फास्ट होता जा रहा है कि आज से 10 साल पहले इसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी. इसी तरह रवांडा की प्लेयर ने अपने डेब्यू मुकाबले में शतक जड़कर कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Cricket News : रवांडा की युवा क्रिकेटर फैनी उटागुशिमानिंदे (Fanny Utagushimaninde) टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही तूफानी अंदाज में शतकीय पारी खेली. वह टी-20 डेब्यू में शतक लगानी वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. दूसरी तरफ वह सबसे कम उम्र की भी शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं. उटागुशिमानिंदे ने घाना के खिलाफ 65 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेली. इस शतकीय पारी के बाद उनकी क्रिकेट जगत में चारों ओर चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से जमकर वायरल हो रही हैं.

प्रोस्कोविया का तोड़ा रिकॉर्ड

इससे पहले सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया के नाम था. उन्होंने 2019 में किगाली में माली के खिलाफ 116 रनों की शानदार पारी खेली थी. तब उनकी उम्र मात्र 16 साल की थी.

आपको बताते चलें कि 20 मार्च को लागोस के तफावा स्कवायर क्रिकेट ओवल में हुए मुकाबले में उटागुशिमानिंदे ने 65 गेदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 17 चौके भी जड़े. 15 साल की उम्र में बनाया गया यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा और यह काफी लंबे समय तक यह रिकॉर्ड कायम भी रह सकता है. हालांकि, क्रिकेट में बनते ही रिकॉर्ड टूटने के लिए. अब देखना होगा कि विश्व में से ऐसी कौन सी महिला क्रिकेटर होती है जो फैनी का रिकॉर्ड को तोड़ती है.

डेब्यू में इन चार पुरुष ने ठोके थे शतक

मेन्स टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो अभी तक चार बल्लेबाज डेब्यू मैचों में शतक लगा चुके हैं. हालांकि, इनमें से कोई भी पुल टाइम देश का मेंबर नहीं बन पाया है. कनाडा के मैथ्यू स्पर्स ने साल 2022 में फिलीपींस के खिलाफ 108 रनों की पारी खेली थीं और वह इस सूची अभी तक सबसे ऊपर हैं. फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन मेन्स टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. मैककॉन ने 18 साल और 280 दिनों में यह कारनामा करके दिखाया था.

बोर्ड पर लगा दिया 210 रनों का स्कोर

बता दें कि फैनी उटागुशिमानिंदे की इस तूफानी पारी के बदौलत रवांडा ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बोर्ड पर लगा दिए. वहीं, घाना की गेंदबाजी का आक्रामक ज्यादा खास नहीं रहा और टीम ने एक्स्ट्रा में 25 वाइड के रन दिए.

वहीं, पहाड़ जैसे 211 रनों के लक्ष्यों का पीछा करने उतरी घाना की टीम पूरी दबाव में नजर आईं. रवांडा के गेंदबाजों ने लगातार शिकंजा कसते हुए घाना को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 88 रनों पर ही रोक दिया. इस तरह रवांडा टीम यह मुकाबला 122 रनों से जीत गईं.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू; किंग कोहली ने किया प्लेयर को आगाह! दी ये खास सलाह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?