Home Latest News & Updates अपने हमशक्ल से मिले क्रिकेटर अंशुल कंबोज, विजय की शपथ से आए थे सुर्खियों में; वीडियो हुआ वायरल

अपने हमशक्ल से मिले क्रिकेटर अंशुल कंबोज, विजय की शपथ से आए थे सुर्खियों में; वीडियो हुआ वायरल

by Sachin Kumar
0 comment
Cricketer Anshul Kamboj Meets His Lookalike

IPL Video Viral : आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तो बल्लेबाजों को हिलाकर रख दिया है लेकिन उनके एक हमशक्ल की वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें मीम भेज रहे हैं.

IPL Video Viral : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री चंद्रशेखरन जोसेफ विजय के शपथग्रहण समारोह के दौरान उनके पास खड़े एक अधिकारी की काफी चर्चा हो रही है. इस कार्यक्रम में ये अधिकारी विजय के पीछे की तरफ खड़ा है और जब वह लोगों के सामने आया तो फैंस कहने लगे कि अधिकारी की शक्ल बिल्कुल क्रिकेटर अंशुल कंबोज से मिलती जुलती है. इसके बाद CSK के फैंस ने इस वीडियो को वायरल करना शुरू कर दिया.

CSK ने पोस्ट किया वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो जारी किया है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अंशुल कंबोज को उनके हमशक्ल की एक तस्वीर दिखाई गई. इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा कि इस अधिकारी का वीडियो मुझे भी इंस्टाग्राम पर लोगों ने खूब शेयर किया है. उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो शेयर करने वाले लोग पूछ रहे थे कि तुम वहां पर क्या कर रहो? फिर मैंने उनसे कहा कि मैं वहां पर नहीं था. यह सच है कि वह अधिकारी कुछ-कुछ मेरे जैसा दिखता है मगर पूरी तरह नहीं. शायद जब वह अपनी कैप हटाएगा, तब और पता चलेगा. इसके बाद वीडियो में कंबोज की मुलाकात उनके हमशक्ल से कराई गई, जिससे फैंस का दिल जीत लिया.

आर अश्विन ने भी लिए खूब मजे

पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने हमशक्ल की तस्वीर साझा करके मजे लिए. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फर्ज हमेशा सबसे पहले आता है, लेकिन CSK vs LSG जैसे ‘हर हाल में जीतने वाले’ मैच के दिन, यह थोड़ा ज़्यादा ही हो जाता है. यह दिन का मैच है, इसलिए कैब लो और जितनी जल्दी हो सके चेपॉक पहुंचो, अंशुल कंबोज. बड़ा मैच है.

पर्पल कैप की दौड़ में शामिल अंशुल

अंशुल कंबोज इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं. हरियाणा के रहने वाले अंशुल ने अभी तक आईपीएल 2026 में 11 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं. साथ ही वह पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. दूसरी तरफ प्लेऑफ में शामिल होने में अंशुल की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई है. अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 15 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जहां एक बार फिर फैंस की नजर अंशुल कंबोज पर रहने वाली है.

यह भी पढ़ें- एसआरएच के कप्तान Pat Cummins पर लगा ₹12 लाख का जुर्माना, जानें क्या है वजह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?