Home Latest News & Updates एसआरएच के कप्तान Pat Cummins पर लगा ₹12 लाख का जुर्माना, जानें क्या है वजह

एसआरएच के कप्तान Pat Cummins पर लगा ₹12 लाख का जुर्माना, जानें क्या है वजह

by Amit Dubey
0 comment
Pat Cummins

Pat Cummins: मंगलवार रात को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में GT vs SRH मैच खेला गया. इसमें Pat Cummins की टीम एसआरएच को 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

Pat Cummins: देश में क्रिकेट फैंस आजकल आईपीएल का आनंद ले रहे हैं. 20 ओवरों वाला यह टूर्नामेंट अब अपने समापन के साथ रोमांच की ओर भी बढ़ रहा है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) के कप्तान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यह खबर उनके फैंस को झटका देने वाली है. जी हां, एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माने का मामला मंगलवार रात को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के साथ खेले गए मुकाबले से जुड़ा हुआ है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना

मंगलवार रात को गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाटा आईपीएल का मैच खेला गया. यह मुकाबला गुजरात टाइटन्स (168 रन) और सनराइजर्स हैदराबाद (86 रन और 14.5 ओवर में ऑल आउट) के बीच हुआ. इस मैच में Pat Cummins की टीम को 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के झटके के बाद उन्हें एक और झटका जुर्माने के रूप में लगा है.

मंगलवार रात के मैच में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ धीमी ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल ने एक बयान में कहा, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”

31 मई को होगा फाइनल

बीते दिनों बीसीसीआई ने आईपीएल के प्लेऑफ मैचों की जानकारी दी थी. इसके अनुसार, इसका पहला क्वालिफाययर 26 मई को खेला जाएगा. यह मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होगा. पहले क्वालिफायर मैच के बाद 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला होगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही क्वालिफायर 2 का मैच होगा. वहीं, टाटा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच 31 मई को होगा.

IPL Points Table 2026: टॉप की चार टीम

IPL Points Table 2026 पर नजर डालें तो 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर अभी गुजरात टाइटन्स है. इसने अभी तक कुल 12 मैचों में से 8 में जीत और 4 में हार हासिल की है. दूसरे स्थान पर आरसीबी है. 14 अंकों के साथ इस टीम को 11 मैचों में से 7 में जीत और 4 में हार मिली है. अंक तालिका में तीसरे स्थान पर एसआरएच है.

14 अंकों के साथ कुल 12 मैचों में से इसने 7 में जीत और 5 में हार पाई है. चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स टीम है. इसने अभी तक कुल 11 मैचों में से 6 में जीत और 4 में हार हासिल की है. इसका एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इसके पास कुल 13 अंक हैं.

यह भी पढ़ें: डूबती दिल्ली का माधव तिवारी बने आखिरी सहारा! धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दिया दिल जीत लेने वाला बयान

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?