Home Latest News & Updates राजस्थान के खिलाफ जीत से दिल्ली कैपिटल्स की जगीं उम्मीद, CSK को भी हुआ फायदा; देखें कैसा है प्वाइंट टेबल

राजस्थान के खिलाफ जीत से दिल्ली कैपिटल्स की जगीं उम्मीद, CSK को भी हुआ फायदा; देखें कैसा है प्वाइंट टेबल

by Sachin Kumar 18 May 2026, 4:01 PM IST (Updated 18 May 2026, 4:40 PM IST)
18 May 2026, 4:01 PM IST (Updated 18 May 2026, 4:40 PM IST)
Delhi Capitals Hopes Revived Victory Against Rajasthan

DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की जीत ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जिंदा रखा है. साथ ही इस जीत का फायदा चेन्नई को भी मिला है और वह छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. इसी कड़ी में दिल्ली भी एक छलांग लगाते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

DC vs RR: मिचेल स्टार्क की अगुवाई में घातक गेंदबाजी और अभिषेक पोरेल-केएल राहुल की बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया.

अक्षर पटेल अंत तक टिके रहे

वहीं, जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. इस दौरान आशुतोष शर्मा ने एक उपयोगी पारी खेली और उन्होंने 5 गेंदों में नाबाद 18 रन मारे. इसके अलावा अक्षर पटेल भी 18 गेंदों में 34 रन बनाकर अंत तक डटे रहे. राजस्थान के लिए जेफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाने का काम किया. साथ ही दसुन शनाका ने एक सफलता हासिल की.

दिल्ली की जीत से किसको फायदा?

राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली ने अभी प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को फिर से जगा दिया है. अब टीम की नजर बाकी बचे एक मैच पर है और यह मैच रविवार को कोलकाता में KKR के खिलाफ खेला जाएगा. वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी में एक स्थान की छलांग लगाकर सातवां स्थान पर प्राप्त कर लिया है. 13 में से 6 मुकाबले जीत चुकी दिल्ली कैपिटल्स के खाते में अब 12 प्वाइंट है और -0.871 का नेट रन रेट है. इसके अलावा दिल्ली की जीत ने चेन्नई को भी फायदा पहुंचाया है. मामला यह है कि राजस्थान रॉयल्स 6 स्थान पर खिसक गई है जबकि चेन्नई पांचवें स्थान पर आ गई है. फिलहाल दोनों टीमों के खाते में 12-12 अंक है और नेट रन रेट भी +0.027 ही है. इससे पहले आरसीबी ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है.

ऐसा रहा राजस्थान का मैच

दिल्ली के खिलाफ राजस्थान की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही. टीम को 19 के स्कोर पर पहला झटका यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में लगा. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन जोड़े और इसी बीच सूर्यवंशी 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ध्रुव ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी करके टीम को एक मजबूत स्कोर की तरफ पहुंचा दिया.

इस दौरान ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में दो छक्कों और 5 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हो गए. रियान ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और तीन चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. साथ ही लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी को दो-दो सफलताएं मिलीं.

यह भी पढ़ें- IPL की हिस्ट्री में इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, क्रिकेट प्रेमी आज भी करते हैं याद; देखें कैसे रहा दबदबा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?