Home Latest News & Updates IPL की हिस्ट्री में इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, क्रिकेट प्रेमी आज भी करते हैं याद; देखें कैसे रहा दबदबा

IPL की हिस्ट्री में इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, क्रिकेट प्रेमी आज भी करते हैं याद; देखें कैसे रहा दबदबा

by Sachin Kumar
0 comment
IPL History Best Bowler

IPL Bowler : क्रिकेट के बारे में जब कभी चर्चा की जाती है तो बल्लेबाजों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है. साथ ही अगर कोई बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर दें तो उसकी चर्चा कई महीनों तक चलती रहती है लेकिन गेंदबाज को कम आंका जाता है. हालांकि, मैदान पर टीम की जीत में बल्लेबाज की जितनी ही गेंदबाज की भी भूमिका होती है. साथ ही कई दफा बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी विरोधी टीम हार जाती है अगर गेंदबाजी सही नहीं होती है और यही वजह है कि किसी भी टीम के लिए गेंदबाज का चयन बिल्कुल गहराई से करना पड़ता है. इसी कड़ी में हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के उन गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए और अपनी गेंद से बल्लेबाजों को हैरान कर दिया. आईपीएल में कई बार ऐसा हुआ है जब स्कोरबोर्ड पर छोटा स्कोर लगने के बाद भी गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बदौलत मैच को जीता दिया. सपाट पिच होने के बाद भी सटीक गेंदबाजी, यॉर्कर और वेरायटी का इस्तेमाल करके गेंदबाज विपक्षी टीम को रोकने में कामयाब हुए हैं. इसके अलावा डेथ ओवर में तो चौके-छक्कों को रोकने में गेंदबाज सबसे ज्यादा विभिन्न तकीनीक का इस्तेमाल करते हैं और स्कोरबोर्ड को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं.

  • IPL में एक समय रहा हर्षल पटेल का जलवा
  • चेन्नई की जान थे ड्वेन ब्रावो
  • दिल्ली की धड़कन बने थे कगिसो रबाडा
  • हर कोई था लसिथ मलिंगा का दीवाना
  • फॉकनर ने स्लो गेंदबाज के रूप में बनाई पहचान

IPL में एक समय रहा हर्षल पटेल का जलवा

इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा से ही गेंदबाजों की खास भूमिका रही है. साथ ही कम स्कोर होने के बाद भी गेंदबाजी ने अपनी चतुराई से मैच का रुख मोड़ने का काम किया है. इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रहे हर्षल पटेल ने 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने इस सीजन में 32 विकेट लिए थे. साथ ही उन्होंने साल 2013 में ड्वेन ब्रावो द्वारा लिए गए विकेटों की बराबरी भी कर ली थी. इस साल हर्षल का अपना जलवा रहा था और वह निरंतरता के साथ हर एक मैच में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे थे. इस सीजन में हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप पर अपनी दावेदारी पेश की थी. इसके अलावा हर्षल का बेस्ट स्कोर 5/27 रहा था और उन्होंने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन करके दिखाया था. इस दौरान उनका औसत 14.34 और इकॉनमी 8.1 रही थी. हालांकि, उस सीजन के बाद हर्षल पटेल फिर कुछ खास नहीं कर पाए और अब उनको बहुत कम लोग जानते हैं. उनका करियर तेजी से आसमान छूने लगा और उसके बाद सीधे धरती पर आकर गिरे. हालांकि, 2021 में उनकी शानदार गेंदबाजी ने हर्षल पटेल को एक अलग पहचान दिलाई थी.

IPL Bowler Harshal Patel

यह भी पढ़ें- ‘सिग्नेचर सेलिब्रेशन मोटिवेशन बढ़ाता…’ CSK के खिलाफ LSG की जीत पर बोले गेंदबाज आकाश सिंह

चेन्नई की जान थे ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो एक समय चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रहे. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया था. साथ ही उनकी गेंदबाजी का सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2013 में देखने को मिला. जब उन्होंने सीएसके की तरफ से खेलते हुए इसी साल 32 विकेट चटकाए और तब से लेकर आज तक उनका कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया. हालांकि, हर्षल पटेल उनकी बराबरी तक जरूर पहुंचे लेकिन वह उनका रिकॉर्ड धाराशायी नहीं कर पाए. धोनी के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज ने अपने बल्ले से भी चेन्नई को कोई मैच जीताए हैं और वह लंबे शॉट मारने में भी सक्षम थे. हालांकि, अब वह आईपीएल नहीं खेलते हैं लेकिन एक समय वह ऐसी जगह पर भी टीम को विकेट दिलाने का काम करते थे जहां से मैच आसानी से CSK की झोली में आ जाया करता था. इसके अलावा उनकी फिल्डिंग को लेकर भी काफी चर्चे होते रहते थे और वह बाउंड्री पर ऐसी कैच को भी पकड़ लिया करते थे जो लगता था कि वह आसानी से बाउंड्री पार कर जाएगी. बता दें कि ब्रावो ने 2013 में कुल 11 मुकाबले खेले थे और इस दौरान उनका औसत 25 और इकॉनमी 8.9. उनकी खास बात यह थी कि वह वह डेथ ओवरों में yorker और slower balls से विकेट निकाल लिया करते थे. लेकिन कुछ मैचों में महंगे भी साबित हुए, फिर भी महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट चटकाने का काम किया.

IPL Bowler Dwayne Bravo

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की फातिमा ने मारी सबसे तेज ‘फिफ्टी’, विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ निदा डार को भी छोड़ा पीछे

दिल्ली की धड़कन बने थे कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपनी गेंदबाजी से एक समय दिल्ली कैपिटल्स में जान फूंक दी थी. उन्होंने आईपीएल 2020 में दिल्ली को कई ऐसे मुकाबलों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जो एक समय लग रहा था कि यहां आसानी से हार जाएगी. कगिसो रबाडा का आईपीएल 2020 सीजन शानदार रहा था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए इस सीजन में 30 विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप को कब्जाने का काम किया. इस दौरान उन्होंने 17 मैच खेले और 30 विकेट चटकाए. साथ ही इस दौरान रबाडा की औसत 18 और इकॉनमी 8.3 रही थी. वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 रहा था. रबाडा की अलग पहचान नई गेंद और डेथ ओवर दोनों में विकेट चटकाने को लेकर बनी थी. साथ ही उस साल दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने की उनकी अहम भूमिका रही थी और लग रहा था कि पहली बार दिल्ली कैपिटल्स खिताब जीतने में कामयाब हो जाएगी लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. बता दें कि कगिसो रबाडा सिर्फ टी-20 में ही नहीं टेस्ट और वनडे के भी शानदार गेंदबाज हैं और वह अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद बॉलर माने जाते हैं.

IPL Bowler Kagiso Rabada

यह भी पढ़ें- IPL के प्लेऑफ में कौन सी टीम बनाएगी जगह? RCB-GT ने की दावेदारी पक्की! दिलचस्प हुई इन टीमों के बीच लड़ाई

हर कोई था लसिथ मलिंगा का दीवाना

श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी के सामने एक समय हर एक बल्लेबाज पानी पीता था. वह ऐसे गेंदबाज थे जब डेथ ओवर में मुंबई इंडियंस को विकेट लेकर दिया करते थे. ऐसा ही IPL 2011 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला था और उन्होंने इस सीजन में 28 विकेट चटकाए थे. उन्होंने 16 मैच खेले थे और उस दौरान उनका इकॉनमी 5.4 रहा. साथ ही स्ट्राइक रेट 14 और औसत 13 रहा था. साथ ही उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 था. इसके अलावा वह पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल रहे. डेथ ओवर्स में यॉर्कर डालकर टीम को कई मौकों पर जिताने का काम किया. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ क्वालीफायर में पहुंच गई थी लेकिन क्वालीफायर-2 में आरसीबी के खिलाफ हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई. हालांकि, लसिथ मलिंगा ने इस सीजन में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी और इसके बाद मुंबई हर सीजन में उसे खरीद लिया करती थी. वह अब कोच की भूमिका में हैं और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को ट्रेन करने का काम करते हैं. मलिंगा की खास बात यह थी कि वह इतनी सटॉक यॉर्कर मारा करते थे कि गेंदबाज चौंक जाता था और उसके तीनों किल्ले कब उड़ा गए उस पता तक नहीं चल पाता था.

IPL Bowler Lasith Malinga

यह भी पढ़ें- कौन अंगकृष रघुवंशी? जिन्होंने एक ही सीजन में ठोके पांच अर्धशतक; 21 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

फॉकनर ने स्लो गेंदबाज के रूप में बनाई पहचान

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेम्स फॉकनर ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए अपनी स्लो गेंद से बल्लेबाजों को हैरान कर दिया था. कई बार बल्लेबाज शॉट मारने के लिए आगे बढ़ता था तो वह स्लो गेंद डालकर उसका बाउंड्री पर कैच पकड़वा दिया करते थे. आईपीएल में उन्होंने अपना सबसे बेस्ट प्रदर्शन साल 2013 में किया था और उन्होंने इस दौरान 28 विकेट चटकाने का काम किया था. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने उस साल भावशाली ऑलराउंड गेंदबाज़ों में अपनी जगह बनाई. इस दौरान फॉकनर का बेस्ट प्रदर्शन 5/20 रहा था. साथ ही औसत 15 और इकॉनमी 6.7 रही थी. हालांकि, उन्होंने गेंद के अलावा अपने बल्ले से भी कई शानदार पारियां खेली थीं. दूसरी तरफ डेथ ओवर्स में बहुत किफायती और विकेट लेने वाले गेंदबाज़ साबित हुए. कई मैचों में तो उन्होंने आखिरी ओवरों में गेम बदल दिया. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. उनकी स्लोअर गेंद और यॉर्कर उस सीजन में काफी असरदार रही थी. इसके बाद कई गेंदबाजों ने भी इसी ट्रिक को कॉपी करने की कोशिश की थी और वह भी काफी हद तक कामयाब हुए थे. अब तो स्लोअर ट्रिक को हर एक गेंदबाज इस्तेमाल करता है और बल्लेबाजों ने भी इसका तोड़ निकालने की काफी कोशिश की.

IPL Bowler James Faulkner

गेंदबाज कई दफा अपनी शानदार गेंदबाजी के बदौलत छोटे स्कोर पर भी डिफेंड करने में कामयाब हो जाते हैं. उन्होंने कई बार करके दिखाया है कि जब गेंद लाइनलेंथ पर पड़ती है तो बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वह दबाव में आकर अपनी विकेट तक खो देते हैं. आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म में है जहां पर गेंदबाज अपनी बेस्ट प्रदर्शन नहीं दे पाता है तो स्कोर कितना भी बड़ा क्यों न हो उसे विरोधी टीम आसानी से डिफेंड कर लेती है. इस सीजन में जिस तरह से 200 का स्कोर आसानी से बनाया जा रहा है उस दौर में तो गेंदबाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है कि वह बोर्ड पर ज्यादा बड़ा स्कोर न लगने दें.

गेंदबाजों की भूमिका से कोई भी क्रिकेट प्रेमी इनकार नहीं किया जा सकता है. स्कोर खड़ा करने के बाद हर किसी की नजर गेंदबाज पर रहती है और वह कितने स्कोर पर सामने वाली टीम को रोकने में कामयाब हो जाएगा. हालांकि, बल्लेबाज की भूमिका भी काफी बेजोड़ रहती है अगर बोर्ड पर कोई संतुष्ट पूर्व स्कोर नहीं लगेगा तो गेंदबाज कितनी मेहनत करके टीम को जीता पाएगा. ऐसे में खेल में बल्लेबाज और गेंदबाज के संतुलन से ही मैच को जीता जा सकता है.

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?