ENG vs NZ : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे टेस्ट मैच एक डरावना वाकया देखने को मिला. इस दौरान इंग्लिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की तेज रफ्तार बाउंसर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्लेयर टिकनर के सिर पर जाकर लगी. इसके बाद उन्हें कन्कशन हो गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि गेंद लगने के बाद भी टिकनर ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और फिर वह गेंदबाजी करने के लिए भी मैदान पर उतरें. हालांकि, मेडिकल जांच होने के बाद उन्हें बचे हुए मैच से ही बाहर कर दिया और उनको इलाज के निर्देश दिए गए.
न्यूजीलैंड बोर्ड ने की पुष्टि
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक पुष्टि कर दी कि टिकनर मैच जारी नहीं कर पाएंगे. उनकी जगह अब जकारी पाउकेस को कंकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया. जोफ्रा आर्चर अपनी रफ्तार से लगातार बल्लेबाज को परेशान कर रहे थे और उनकी इसी रफ्तार ने बल्लेबाज को बाहर कर दिया. ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने शॉर्ट पिच फेंकी, जो तेजी से उठी और सीधे ब्लेयर टिकनर के हेलमेट पर जाकर लगी. बता दें कि न्यूजीलैंड की पहली पारी 114वें ओवर में जाकर समाप्त हुई.
🚨 CONCERNING MOMENT! 😬🏏
— Farhan Majeed (@MBilawalMajeed) June 26, 2026
Jofra Archer's fiery bouncer crashes into Blair Tickner's helmet, sending him to the ground.
Tickner immediately removes his helmet as the physio rushes onto the field for a check-up. Wishing him a speedy recovery. 🙏#ENGvNZ pic.twitter.com/OxyoZbHKka
कुछ देर के लिए मैदान पर सन्नाटा पसरा
वहीं, गेंद लगने के बाद टिकनर जमीन पर गिर पड़े और मैच के बीच कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया. न्यूजीलैंड की मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उनका टेस्ट करना शुरू दिया. हालांकि, शुरुआती जांच के बाद उन्हें बल्लेबाजी करने की इजाजत दे दी गई. दूसरी तरफ टिकनर ने भी काफी धैर्य बनाकर अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और नाबाद चार बनाकर लौटे. इसके अलावा सिर पर इतनी जोरदार लगने के बावजूद टिकनर इंग्लैंड के खिलाफ पहली इनिंग में गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. उन्होंने शुरुआत में तीन ओवर का स्पेल डाला और 21 रन दिए. लेकिन उन्हें कुछ देर बाद ही मैदान पर से बाहर बुला लिया गया.
टिकनर को जब मैदान से वापस बुला लिया गया तो न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी किया. बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ब्लेयर टिकनर के पहली इनिंग में बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पर गेंद लगी थी. मेडिकल जांच के बाद उन्हें कन्कशन के कारण मैच के बचे हिस्से से बाहर करने का फैसला लिया गया. उनकी जगह जकारी फाउलकेस को टीम में शामिल किया गया है.
41 की उम्र में दिखी कमाल की फिटनेस! खिलाड़ी ने मैदान पर कैच पकड़कर किया हैरान; देखें वीडियो
