Home Latest News & Updates इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद संजय मांजरेकर ने किया खिलाड़ियों का बचाव, फिर किसे ठहराया दोषी?

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद संजय मांजरेकर ने किया खिलाड़ियों का बचाव, फिर किसे ठहराया दोषी?

by Sachin Kumar 12 July 2026, 4:32 PM IST
12 July 2026, 4:32 PM IST
Sanjay Manjrekar defended players

IND vs ENG : पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से सीरीज में हार मिलने के बाद खिलाड़ियों का बचाव किया है. मांजरेकर का मानना है कि खिलाड़ियों को दोष देने की जगह आईपीएल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खिलाड़ियों का सेलेक्शन आईपीएल के आधार पर नहीं करना चाहिए. लगातार दो बार की चैंपियन के लिए ये दौरा बहुत ज्यादा निराशाजनक रहा है. आयरलैंड से 0-2 में हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

संजय मांजरेकर ने दिया ये सुझाव

मांजरेकर ने कहा कि विदेश में मिली इस करारी हार के लिए खिलाड़ियों को दोषी ठहराना सबसे ज्यादा आसान है. लेकिन मुझे लगता है कि जिम्मेदार उन लोगों को ठहराना चाहिए जिन्होंने आईपीएल को ही एक पैमाना मान लिया है. अब सेलेक्टर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह आईपीएल के प्रदर्शन के दबाव में आए बिना ऐसे बल्लेबाजों का चयन करें जो विदेशों में खेल सकते हैं. सेलेक्टर्स को ऐसे बल्लेबाजों को चुनना चाहिए जो विदेशी धरती पर आसानी से बल्लेबाजी कर सकें और बहुत समझदारी के साथ अपनी बल्लेबाज को करें. साथ ही टीम इंडिया को अब अपने ज्यादातर टी-20 मैचों को विदेश की धरती पर ही खेलना चाहिए. अब घरेलू मैदान से दूरी बना लेनी चाहिए और घरेलू मैदानों का मजा कम कर देना चाहिए.

वैभव के 14 और सचिन के 15 रन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, घेरे में आए रवि बिश्नोई; जानें पूरा मामला

आईपीएल की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती रही है कि उसमें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिंचें तैयार की जाती हैं. साथ ही आईपीएल के दौरान मैदान की बाऊंड्री भी छोटी कर दी जाती हैं. इम्पैक्ट प्लेयर ने भी खेल को बल्लेबाज के अनुकूल बना दिया है.

भारत ने गंवाया नंबर एक का ताज

इंग्लिश टीम ने पांचवां टी-20 मैच जीतकर भारतीय टीम का नंबर-1 का ताज छीन लिया है. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछे करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी. इस तरह भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर दूसरी बार टी-20 सीरीज को गंवा दिया है. वहीं, अगले हफ्ते आने वाली आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड भारत को पछाड़कर नंबर-1 पर पहुंच जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ बुरे प्रदर्शन के बाद BCCI सख्त, अब भारतीय टीम की होगी समीक्षा; कमियों पर होगा विचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?