Shimron Hetmyer : टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और सेमीफाइल में पहुंचने से एक कदम दूर है. इसी बीच हेटमायर एक नया महारिकॉर्ड बनाने से एक कदम दूर है.
Shimron Hetmyer : टी-20 विश्व कप 2026 का 47वां मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमों में से एक सेमीफाइनल का टिकट पक्का करेंगी. इस टूर्नामेंट में अभी तक साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया है और फैंस का भी काफी मनोरंजन किया है. ऐसे में फैंस को इस मैच में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी और खास बात यह है कि वह भी एक ऐसे मैच को देखने में काफी दिलचस्पी लेते हैं जो लास्ट तक हारने-जीतने पर सवाल खड़े करके रखता है.
क्या हेटमायर कर पाएंगे ये वाला काम?
29 वर्षीय शिमरन हेटमायर इस वक्त अपने करियर के पीक पर चल रहे हैं और उनके बल्ले से रन जमकर बन रहे हैं. अभी तक ICC टी-20 विश्व कप 2026 में 5 मैचों में 54.75 की औसत से 219 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 17 छक्के मारे हैं. अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह एक छक्का लगाते हैं तो वह अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटर निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हेटमायर एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
सीजन के हिसाब से ऐसे मारे छक्के
- शिमरन हेटमायर (WI)- 17 सिक्स (2026)*.
- निकोलस पूरन (WI)- 17 सिक्स (2024).
- क्रिस गेल (WI)- 16 सिक्स (2012).
- रहमानुल्लाह गुरबाज (AFG)- 16 सिक्स (2024).
T20 विश्व कप में है शानदार रिकॉर्ड
अभी तक टी-20 विश्व में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर ही हैं. निकोलस पूरन ने साल 2024 के टी-20 विश्व कप एडिशन में 17 छक्के लगाए थे. अब अगले मैच में हेटमायर के पास के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. बता दें कि वेस्टइंडीज के लिए वेस्टइंडीज अभी तक 80 मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने अपनी 70 पारियों में करीब 140 की औसत से 1564 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक ठोके हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मैं बहुत खुश हूं…’ SA के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद बोले रवि शास्त्री, जानें क्यों कही ऐसी बात
