Home Top News मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की प्रतिष्ठा दांव पर? समर्थकों से बोले- वोट नहीं किया तो उपलब्धियां मिट सकती हैं

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की प्रतिष्ठा दांव पर? समर्थकों से बोले- वोट नहीं किया तो उपलब्धियां मिट सकती हैं

by Sachin Kumar 3 November 2026, 12:18 PM IST
3 November 2026, 12:18 PM IST
Trump urges Republicans turn US midterms

US News: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी संख्या में लोगों से बाहर निकलकर रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मतदाताओं ने रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन नहीं किया, तो उनके प्रशासन की उपलब्धियों को पलट दिया जा सकता है. दरअसल, चुनावी सर्वेक्षणों में कांग्रेस के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी को काफी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. अमेरिकी सीनेट की प्रमुख सीटों पर भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

जनमत संग्रह के रूप में देख रहे

डोनाल्ड ट्रंप ने 3 नवंबर को मीडिया से बात करते हुए रिपब्लिकन मतदाताओं से आग्रह किया कि वे इन मध्यावधि चुनावों को उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में लागू की गई नीतियों को जनमत संग्रह के रूप में देख रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि मैं बस सबसे यही कह रहा हूं कि वे ऐसा मान लें जैसे कि मैं खुद चुनावी मैदान में उतरा हुआ हूं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे बुजुर्गों के लिए सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं, ओवर टाइम पर कोई टैक्स नहीं है. ये हमारे द्वारा किए गए काम है और इस चुनाव में हार मिलने के बाद इन फैसलों को पलट दिया जाएगा. साथ ही देश में किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए एस्टेट टैक्स को खत्म कर दिया गया है.

अमेरिका तेजी से आगे बढ़ रहा

उन्होंने कहा कि हमारे प्रशासन द्वारा किए गए कामों को मिटा दिया जाएगा. हमारा देश दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है. लोगों को बाहर निकलना होगा. ऐसा सोचें कि मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं, आप जो चाहें करें लेकिन आपको वोट जरूर देना चाहिए. अगर हमारे लोग वोट देते हैं तो हम भारी बहुमत से जीतेंगे. उनकी यह अपील ऐसे समय में आई है जब एटलस के एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के लिए कांग्रेस के मतदान में डेमोक्रेटिक पार्टी को 14 प्रतिशत अंकों की बढ़त हासिल है. सर्वेक्षण के अनुसार, डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को 55.5 प्रतिशत समर्थन मिल रहा है, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवारों को 41.4 प्रतिशत समर्थन प्राप्त है.

ट्रंप की नेट रेटिंग्स घटी

इस सर्वेक्षण में ट्रंप की नेट अप्रूवल रेटिंग माइनस 18 प्रतिशत अंक रही. 40.3 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज को पसंद किया, जबकि 58.6 प्रतिशत लोगों ने इसे नापसंद किया. एटलस द्वारा किए गए अमेरिकी सीनेट चुनावों के सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार 10 प्रमुख सीटों पर आगे चल रहे हैं. इनमें मिनेसोटा में 2.4 प्रतिशत अंकों से लेकर नॉर्थ कैरोलिना में 14.9 प्रतिशत अंकों तक की बढ़त देखी गई है. नॉर्थ कैरोलिना में डेमोक्रेट कूपर 14.9 प्रतिशत अंकों से आगे हैं. इसके बाद मेन में जैक्सन 9.1, न्यू हैम्पशायर में पैपास 8.1 और ओहियो में शेरोड ब्राउन 7.5 अंकों की बढ़त के साथ हैं. बता दें कि सर्वेक्षण के अनुसार, मिशिगन, कंसास, टेक्सास, अलास्का, आयोवा और मिनेसोटा में भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार आगे हैं.

ईरान पर परमाणु हमले की तैयारी? टकर कार्लसन का दावा- ट्रंप पर दबाव बना रहे नेतन्याहू

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?