Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर गहमागहमी हो गई. मजाकिया अंदाज में शुरू हुई बात अचानक कंट्रोवर्सी में बदल गई. दोनों के बीच में मामला इतना गंभीर हो गया कि खुद अंपायर को सुलझाने के लिए आना पड़ा.
11वें ओवर में बहस हुई गंभीर
यह घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा लगातार वैभव सूर्यवंशी को छेड़ रहे थे और उप-कप्तानी को लेकर स्लेज भी कर रहे थे. इस दौरान तिलक ने वैभव से कहा कि क्या यार, ये वाइस कैप्टन है.
वैभव ने बल्ले से किया कमाल
कुछ ही देर में मजाकिया अंदाज में शुरू हुई बातचीत बहस में बदल गई. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा था और उन्होंने अभिमन्यु ईश्वर के साथ मिलकर ईस्ट जोन को अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई. वैभव ने 37 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का भी आया.
Wtf Tilak..
— Asvanth (@asvanth1808) September 6, 2026
Ha*assing a 16 yr old 🫣 🤨😜#DuleepTrophy pic.twitter.com/bkFdxOICkQ
बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए
हालांकि, अर्धशतक से पहले वैभव को तेज गेंदबाज चामा मिलिंद ने उनकी पारी को खत्म कर दिया. शॉर्ट पिच गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और अतिरिक्त उछाल की वजह से गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर मिड-विकेट की तरफ चली गई. डीप स्क्वायर लेग से दौड़ते हुए तनय त्यागराजन ने कैच पकड़ ली.
44 रनों पर खत्म हो गई पारी
वैभव सूर्यवंशी की ये पारी 44 रनों पर ही खत्म हो गई. इसी बीच उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक छाप छोड़ी और बता दिया कि वह अगर इस फॉर्मेट में कुछ और मैच खेलते हैं तो वह अपना सिक्का जमा देंगे. सेमीफाइनल में 92 और 40 रनों की पारी खेलने के बाद फाइनल में भी उन्होंने आक्रामक पारी खेली. अब दलीप ट्रॉफी के बाद वैभव की नजर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दूसरे फॉर्मेट पर टिकी है.
अभिषेक के जन्मदिन को युवराज ने यूं बनाया खास! इस तरह अपने शिष्य को बधाई; किया एक शानदार वीडियो पोस्ट
