Home Top News सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, बॉन्ड भरकर छूटे अजिंक्य

सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, बॉन्ड भरकर छूटे अजिंक्य

by Neha Singh 14 October 2026, 8:04 AM IST (Updated 14 October 2026, 9:28 AM IST)
14 October 2026, 8:04 AM IST (Updated 14 October 2026, 9:28 AM IST)
CJP Leaders Arrested

CJP Leaders Arrested: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को आज कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि कार्यकर्ता इस कार्रवाई से डरेंगे नहीं. अजिंक्य को भी उनके साथ ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया. पुलिस सौरव दास और आशुतोष रांका को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से बाहर ले गई है.

मंगलवार को हिरासत में लिए गए तीनों नेता

मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कथित तौर पर बिना इजाजत घुसने के आरोप में सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे गिरफ्तार किया गया था. CJP की लीगल अफेयर्स प्रमुख रत्ना सिंह ने सुबह कहा कि उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने एक्स पर लिखा “दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर मामले में सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया. उन पर बिना इजाजत घुसने, बॉन्ड का उल्लंघन करने और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं. उन्हें सुबह SCM कोर्ट में पेश किया जाएगा. तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत (JC) की संभावना है. उन्हें देर रात तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया. उन्हें सुबह 3 बजे एक प्राइवेट वैन में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया. इन गैर-कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद, उनके हौसले बुलंद हैं.”

वकीलों से मिलने नहीं दिया गया

इससे पहले, रत्ना सिंह ने दिल्ली पुलिस पर कार्यकर्ताओं के साथ निपटने में मनमानी करने और उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन करने का आरोप लगाया था. सिंह ने आरोप लगाया कि CJP कार्यकर्ताओं को लगभग 24 घंटे तक वकीलों से मिलने नहीं दिया गया और उन्हें शुरू में उनकी हिरासत के कारणों के बारे में नहीं बताया गया. “हम देख रहे हैं कि दिल्ली पुलिस एक खास ‘रूलबुक’ के हिसाब से काम कर रही है, जो ऊपर से मिले आदेशों पर आधारित है. वे इस रूलबुक को मानने के लिए कानून को भी दरकिनार कर देते हैं. हमने देखा कि जो लोग सिर्फ तिरंगा फहराने जंतर-मंतर गए थे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया. लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं, फिर भी उन्हें न तो वकीलों से मिलने दिया गया और न ही उन्हें शुरू में उनकी हिरासत या गिरफ्तारी की वजह बताई गई.”

10 अक्टूबर को भी हिरासत में थे सीजेपी नेता

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट से उतरते ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. वे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में होने वाले एक प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के लिए दिल्ली आए थे. लगभग 24 घंटे हिरासत में रखने के बाद, उन्हें रविवार को दिल्ली कैंट स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश किया गया. उन्हें ₹50,000 का श्योरिटी बॉन्ड भरने और एक साल तक शांति व अच्छा व्यवहार बनाए रखने की शर्त पर रिहा कर दिया गया. हालांकि दो दिन बाद ही सौरव दास और आशुतोष रंका पर बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने और शांति बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने फिर से कार्रवाई की.

सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की थी तैयारी

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?