Home Top News ‘राहुल गांधी सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग…’ गोयल ने पूछे SIR और वोट चोरी के दावों पर कांग्रेस से 10 सवाल

‘राहुल गांधी सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग…’ गोयल ने पूछे SIR और वोट चोरी के दावों पर कांग्रेस से 10 सवाल

by Sachin Kumar 13 October 2026, 5:32 PM IST
13 October 2026, 5:32 PM IST
Piyush Goyal poses 10 questions for Congress MP on SIR

SIR Row: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला. इस दौरान विपक्षी गठबंधन ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ दो अन्य चुनाव आयुक्तों को भी प्रतिवादी बनाया. पिछले करीब 12 दिनों से दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ बीजेपी का कहना है कि SIR की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है और इसमें किसी भी तरह की धांधली नहीं हो रही है. इसी बीच, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग’ बताया. गोयल ने राहुल गांधी को SIR, चुनावी प्रक्रिया और ‘वोट चोरी’ के दावों से जुड़े 10 सवालों के जवाब देने की चुनौती भी दी.

गोयल ने लगाया बार-बार चुनाव हारने का आरोप

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि उन पर पार्टी को बार-बार चुनावी हार दिलाने का आरोप लगाया. साथ ही गोयल ने राहुल को 10 सवालों के जवाब की देने की चुनौती दी और कहा कि चुनाव अधिकारियों पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर पाखंड का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कई लोग राहुल गांधी को सबसे बड़ा रेड फ्लैग मानते हैं, जिनकी वजह से कांग्रेस बार-बार हार रही है. युवा ‘रेड फ्लैग’ को बुरा शगुन मानते हैं. इसके अलावा, गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने एक महिला पत्रकार के साथ बुरा बर्ताव किया, जो तीन महीने की गर्भवती महिला है और वह विरोध प्रदर्शन को कवरेज करने की कोशिश कर रही थी.

140 करोड़ लोग कभी माफ नहीं करेंगे

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि देश के 140 करोड़ लोग या कोई भी पत्रकार इन्हें कभी माफ करेगा. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई नेता राहुल गांधी के खिलाफ बोल रहे हैं. उन्होंने बताया कि शशि थरूर ने दावा किया था कि कांग्रेस केरल में SIR की वजह से जीती है, क्योंकि डुप्लिकेट और मृत लोगों के नाम हटाने से गड़बड़ी रुकी है. उन्होंने आगे कहा कि रमेश चेन्निथला ने दावा किया कि कांग्रेस केरल में SIR की वजह से जीती और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने SIR की तारीफ की.

रंजन चौधरी ने की थी EC की तारीफ

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के कराने के लिए चुनाव आयोग की तारीफ की थी. साथ ही ममता बनर्जी ने गलत कामों का विरोध किया था. इन सबके बाद अब उनकी पार्टी ही वोट चोरी के बेबुनियाद और झूठे दावे पेश कर रही है. बता दें कि विपक्ष के 11 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी है जो वोटर लिस्ट के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़ा है. इस बीच, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और INDIA गठबंधन के नौ अन्य नेताओं द्वारा दायर रिट याचिका में 14 कमियां बताई हैं. इस याचिका में ECI के चल रहे SIR अभियान के कुछ पहलुओं को चुनौती दी गई है.

जंतर-मंतर से आजाद मैदान तक: ये ऐतिहासिक प्रदर्शन स्थल रहे हैं विरोध का केंद्र, जहां से हिली सरकारें

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?