Home Top News सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की थी तैयारी

सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की थी तैयारी

by Neha Singh 13 October 2026, 10:28 AM IST (Updated 13 October 2026, 10:48 AM IST)
13 October 2026, 10:28 AM IST (Updated 13 October 2026, 10:48 AM IST)
Saurav Das Detained

Saurav Das Detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर साइट में घुसने की कोशिश के दौरान सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है. सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य सीजेपी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे. वे लोग बैरिकेडिंग से छलांग लगाकर अंदर घुसे और नारे लगाने लगे. दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया.

हाथों में तिरंगा लिए लगाए नारे

सौरव दास ने हिरासत में लिए जाने का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “जंतर-मंतर को वापस हासिल कर लिया गया है. हम जंतर-मंतर में घुस गए हैं और अब हमें हिरासत में लिया जा रहा है. लेकिन यह हम सभी युवा पीढ़ी के लिए एक संदेश है! हम यह कर सकते हैं! ज्ञानू, तुम्हारा खेल खत्म, भाई!” आशुतोष रांका ने पोस्ट किया, “जंतर-मंतर के किले को भेद दिया गया है.” वहीं अभिजीत दिपके ने साइट पर रांका की तिरंगा लहराते हुए एक तस्वीर पोस्ट की.

जंतर-मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन

बता दें, जंतर मंतर पर अब किसी भी तरह को प्रदर्शन नहीं हो सकता है. सोमवार को इसे विरोध प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफाई (मान्यता खत्म) कर दिया गया. जंतर-मंतर के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात है चारों तरफ बैरिकेड्स लगा रखे हैं.

CJP के अभिजीत दिपके ने एक्स पर पोस्ट किया, “तिरंगा लिए ‘कॉकरोच’ आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में घुस गए, इससे पहले कि दिल्ली पुलिस उन्हें पकड़ती. आशुतोष रंका, सौरव दास और अजिंक्ये को टीम के अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में ले लिया गया है. आप विरोध को डी-नोटिफाई नहीं कर सकते @narendramodi.”

दो दिन पहले हुई रिहाई

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन से पहले हिरासत में ले लिया था. करीब 24 घंटे के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उन्हें पेश किया गया और कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया. तीनों को 50,000 रुपए का बॉन्ड भरने और एक साल तक शांति व्यवस्था भंग न करने की शर्त पर रिहा किया गया था. हालांकि सीजेपी ने रिहाई के बाद इस तरह की किसी भी शर्त को मानने से इनकार कर दिया. आज सीजेपी के नेताओं ने जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश की और एक बार फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

ID कार्ड की धुंधली कॉपी, 220 रुपए कम फीस…, INDIA ब्लॉक की याचिका में 14 कमियां

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?