Home Top News शीशमहल पर राहुल का हमला, केजरीवाल ने खोल दी पुरानी फाइल, तीखी हुई जुबानी जंग

शीशमहल पर राहुल का हमला, केजरीवाल ने खोल दी पुरानी फाइल, तीखी हुई जुबानी जंग

by Divyansh Sharma 28 January 2025, 9:18 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:53 AM IST)
28 January 2025, 9:18 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:53 AM IST)

Delhi Election 2025: राहुल गांधी ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर बहुत बड़ा हमला बोला है. इस पर अरविंद केजरीवाल ने नेशनल हेराल्ड वाली फाइल खोल दी.

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में सियासी हलचल बढ़ती ही जा रही है. मुख्य मुकाबला AAP यानि आम आदमी पार्टी, BJP यानि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर बहुत बड़ा हमला बोला है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ईमानदारी की राजनीति करूंगा, लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया. इस पर अरविंद केजरीवाल ने भी पुरानी नेशनल हेराल्ड वाली फाइल खोल दी.

लोकपाल बिल को लेकर राहुल ने साधा निशाना

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को ओखला में रैली करने पर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया था कि वह साफ सुथरी राजनीति करेंगे, लेकिन सबसे बड़ा शराब घोटाला किया. पहले वह छोटी सी गाड़ी में घूमते थे, बिजली के खंभे पर चढ़ जाते थे और लोकपाल बिल की बात करते थे उन्होंने कहा कि अब छोटी गाड़ी भूल गए, बिजली का खंभा भूल गए और लोकपाल बिल भूल गए.

उन्होंने आगे कहा कि अब अरविंद केजरीवाल अब सिर्फ ‘शीशमहल’ वाली राजनीति करते हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल अपने बारे में कहते हैं कि वह ईमानदार हैं. खुद को ही सर्टिफिकेट दे रहे हैं, लेकिन जनता से नहीं पूछ रहे हैं. जो बेईमान होता है, वही अपने आपको सर्टिफिकेट देता है. साथ ही राहुल गांधी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण, बेरोजगारी और कथित दिल्ली शराब घोटाला के सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल को ही जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़ें: दिन में प्रचार, रात में जेल और पुलिस रहेगी साथ… दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर को मिली जमानत

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर बोला हमला

दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल ने नेशनल हेराल्ड वाली फाइल ही खोल दी. उन्होंने अपने X हैंडल पर राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए बड़ा हमला बोला. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो शराब घोटाले जैसा फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं. राहुल गांधी और उनका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए?

उन्होंने आगे कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को BJP से क्लीन चिट कैसे मिल गई? उन्होंने आगे कहा कि डर और बहादुरी पर राहुल गांधी ज्ञान न ही दें तो अच्छा है. देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लोग पूछ रहे हैं राहुल गांधी राजमहल पर चुप क्यों है? आज राहुल गांधी ने दिल्ली में पूरा BJP वालों का भाषण दोहराया. उन्होंने पूछा कि जनता को बता दो कि BJP और कांग्रेस में क्या समझौता हुआ है? अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच सीधी और तीखी जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में दिल्ली का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: यमुना में जहर या सिर्फ सियासत! जानें दिल्ली-हरियाणा के बीच जल विवाद की असल कहानी

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?