Home Latest News & Updates REPUBLIC DAY 2025: झांकी में यूपी ने मारी बाजी, ‘कर्तव्य पथ पर महाकुंभ’ बनी लोगों की पहली पसंद

REPUBLIC DAY 2025: झांकी में यूपी ने मारी बाजी, ‘कर्तव्य पथ पर महाकुंभ’ बनी लोगों की पहली पसंद

by Sanjay Kumar Srivastava 28 January 2025, 8:44 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:53 AM IST)
28 January 2025, 8:44 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:53 AM IST)
UP tableau

गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर निकली 15 राज्यों की झाकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी ‘कर्तव्य पथ पर महाकुंभ’ लोगों की पहली पसंद बनी. UP की झांकी ने ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड कैटेगरी’में पहला स्थान प्राप्त किया. 40 फीसदी वोट के साथ उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर रहा, जबकि 35 फीसदी वोट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर रहा.

LUCKNOW : गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर निकली 15 राज्यों की झाकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी ‘कर्तव्य पथ पर महाकुंभ’ लोगों की पहली पसंद बनी. UP की झांकी ने ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड कैटेगरी’में पहला स्थान प्राप्त किया. 40 फीसदी वोट के साथ उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर रहा, जबकि 35 फीसदी वोट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर रहा.

गणतंत्र दिवस परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली यूपी की झांकी इस बार ‘महाकुंभ’के थीम पर थी.उत्तर प्रदेश की झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा,अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुंभ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी,जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है.झांकी के केंद्र में 2025 का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन महाकुंभ अध्यात्म,धरोहर, विकास और डिजिटल प्रगति का संगम भी था.

समुद्र मंथन को किया गया चित्रित

झांकी में समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को भी चित्रित किया गया, जिसने महाकुंभ के महत्व और इसकी ऐतिहासिकता को रेखांकित किया. इसके पिछले हिस्से में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया था. झांकी के माध्यम से ‘महाकुंभ 2025’ के आयोजन में अपनाई जा रही टेक्नोलॉजी, प्रबंधन और डिजिटलीकरण को भी दर्शाया गया.

ट्रैक्टर के आगे ‘अमृत कलश’की आगे झुकी हुई भव्य प्रतिकृति दर्शाई गई, जिससे अमृतधारा प्रवाहित हो रही थी. साथ ही शंखनाद, आचमन और साधना करते साधु-संत और संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं ने महाकुंभ की आध्यात्मिक ऊर्जा को जीवंत किया. योगी सरकार के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व आयोजन का दीदार देश-विदेश से आए आगंतुकों ने भी किया.

सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन को प्रमुखता से दिखाया गया

झांकी के माध्यम से ‘महाकुंभ 2025’के आयोजन में अपनाई जा रही टेक्नोलॉजी, प्रबंधन और डिजिटलीकरण को भी दर्शाया गया. इसके लिए हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को प्रमुखता से दिखाया गया, जो सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट का उत्कृष्ट उदाहरण है. इसके साथ ही एलईडी के माध्यम से महाकुम्भ पर्व स्नान को जाते अखाड़ों के जुलूस को प्रसारित किया गया।

कुछ प्रमुख प्रदेशों की झांकियां व वोट

  • उत्तर प्रदेश – 40 फीसदी (25007 वोट)
  • गुजरात- 35 फीसदी (21714 वोट)
  • हरियाणा- 5 फीसदी (2975 वोट)
  • बिहार- 3 फीसदी (1969 वोट)
  • आंध्र प्रदेश- 2 फीसदी (1467 वोट)

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh: मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने जा रहे हैं, तो पढ़ लें प्रशासन की एडवाइजरी

लखनऊ से राजीव ओझा की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?