Home Top News अयोध्या में हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम पहुंची

अयोध्या में हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम पहुंची

by Sachin Kumar
0 comment
Fire Breaks Out Shri Lakshmi Narayan Mahayajna Underway Ayodhya

Ayodhya: अयोध्या के सरयू नदी के किनारे पर श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में अचानक आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई.

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सरयू नदी के किनारे पर चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, अभी स्वामी जीयर जी महाराज की तरफ से कराया जा रहे महायज्ञ में लगी आग के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है. वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि यज्ञ में महा-आहुति के तौर पर चढ़ाए गए नारियल के फटने से यह हादसा हुआ. हालांकि, भी आग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

जानकारी से पता चला है कि अयोध्या में सरयू के किनारे माझा जमथरा में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ चल रहा था. रामनवमी के अवसर पर यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह की तरफ से यह आयोजित करवाया गया था. यह यज्ञशाला अयोध्या राम मंदिर से करीब 800 मीटर दूर करवाया जा रहा था. शनिवार को महायज्ञ में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे.

पूरे पंडाल में लगी भीषण आग

आग की घटना इतना भयानक थी कि इसने पूरे पंडाल को कुछ ही देर में अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद तत्काल इसकी खबर दमकल विभाग को दी गई. खबर मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पा लिया. हालांकि, आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

घटना पर क्या बोले मंत्री?

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने बताया कि 9 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था और इसकी पूर्णाहुति घटना के डेढ़ घंटे पहले हुई थीं. हालांकि, घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है लेकिन कुछ लोग नारियल फटने को बता रहे हैं. लेकिन यह सच है कि जब आग ने भीषण रूप लिया तो उस वक्त सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया. परिवहन मंत्री ने कहा कि आग कैसा लगी यह जांच का विषय है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई भी जनहानि नहीं हुई.

यज्ञशाला में बनाए गए थे 1251 कुंड

जानकारी के अनुसार, सरयू नदी के किनारे बनी इस यज्ञशाला में 1251 हवन कुंड बनाए गए थे. शनिवार को महायज्ञ का दिन था और जब यह लगी उस दौरान भारी संख्या में वहां लोग मौजूद थे. इसके बाद आनन-फानन में लोगों को बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें- सऊदी एयरबेस पर ईरान का तगड़ा हमला! स्ट्राइक में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, विमान तबाह

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?