Parvinder Jhota Murder: पंजाब के मनसा में आज सुबह एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट कार्यकर्ता परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. झोटा राज्य में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री का मुद्दा उठाते थे. गोलीबारी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर एक दवा की दुकान के अंदर खड़ा है और झोटा की उससे बहस हो रही है. अचानकर वह झोटा पर गोली चला देता है.
दवाओं की आड़ नशा बेचता था दुकानदार
शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाला दुकान का मालिक है और दवाओं की आड़ में नशीली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री करता है. पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा, मेडिकल स्टोर के मालिक से एक व्यक्ति को नशीली दवाएं बेचने के बारे में सवाल कर रहा था और इस बहस को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी कर रहा था, तभी उसे गोली मार दी गई. झोटा वहीं गिर जाते हैं और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. पुलिस ने बताया कि झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. गोली मारने के बाद दुकान का मालिक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि इस कार्यकर्ता ने पहले मनसा में कुछ केमिस्ट की दुकानों द्वारा नशीली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री का पर्दाफाश किया था.
Anti-drug crusader Parwinder Singh Jhota was shot dead in broad daylight in Mansa today by a medical store owner. Why is the @AAPPunjab administration sitting idle while innocent lives are lost every single day in Punjab? What is @BhagwantMann waiting for? Those who raise their voice against the drug trade are either forced to face extreme humiliation and consume poison or are shot dead by those supplying drugs in the market. How long will this government wait before taking real action? How long will our youth keep losing their lives simply because this administration prioritizes everything else over human lives? The people of Punjab need to introspect about who they want in power. Daily murders are a stain on this administration. @Akali_Dal_ #ParwinderSinghJhota #Mansa @officeofssbadal @HarsimratBadal_ @bsmajithia @kanchan99 @AMANSOODD @kamalsinghbrar @Gagan4344 @Rattan1990 @rsrobin1 @NibberGurpreet @thetribunechd @HTPunjab @karamprakash6 @bbcpunjabi @ptcnews @abpsanjha @News18Punjab @ZeePunjabHH @dailyajitnews @JagbaniOnline @RozanaSpokesman @thind_akashdeep @PTribuneOnline @SinghNavrajdeep @punjabkesari
— Sarabjeet Singh Jhinjer (@SARBJEETJHINJER) October 13, 2026
सुखबीर सिंह बादल ने कानून-व्यवस्था पर बोला हमला
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना के बारे में लिखा “एक ड्रग तस्कर द्वारा परविंदर सिंह झोटा की बेरहमी से की गई हत्या के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है. दुख की इस घड़ी में, मैं उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा हूं. यह जघन्य हत्या इस बात का कड़वा सच है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है. मृतक लगातार नशे की समस्या के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और न ही किसी ने उनका साथ दिया. नशे के खिलाफ छेड़े गए जिस अभियान (युद्ध नशे के विरुद्ध) का बहुत प्रचार-प्रसार किया गया था, वह महज एक दिखावा साबित हुआ है और पूरी तरह विफल रहा है. हाल की घटनाओं ने यह उजागर कर दिया है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ (AAP) सरकार, जो गुरु-द्रोही है, पंजाब को लूटने और खुद को मालामाल करने के लिए राज्य के संसाधनों को खत्म करने में पूरी तरह लगी हुई है. राज्य में तेज़ी से बिगड़ते हालात पर उनका कोई ध्यान नहीं है, और इसी आपराधिक लापरवाही के कारण पंजाब के लोग हर दिन परेशान हो रहे हैं. यह ‘जंगल राज’ खत्म होना ही चाहिए.”
पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का महाअभियान: 18 सितंबर से शुरू होगी विशेष यात्रा, गांव-गांव पहुंचेंगे कार्यकर्ता
News Source: ANI
