Koffee With Karan Season 9: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. खास बात ये है कि शो के नौवें और आखिरी सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ होने वाली है. यानी इस बार करण जौहर के फेमस काउच पर सबसे पहले बॉलीवुड के दबंग खान नजर आएंगे. शो का नया सीजन 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
आखिरी सीजन की शुरुआत
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. वीडियो में सलमान खान ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ करण ने लिखा, ‘एक आखिरी बार, इकलौते भाईजान के साथ कॉफी.’ इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. अब हर कोई जानना चाहता है कि सलमान खान इस बार अपनी पर्सनल लाइफ, फिल्मों और बॉलीवुड से जुड़े किन सवालों के जवाब देंगे.
पहले भी आए हैं सलमान
ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ‘कॉफी विद करण’ के काउच पर बैठेंगे. इससे पहले वो दो बार शो में शामिल हो चुके हैं. एक बार वह अपने पिता सलीम खान के साथ नजर आए थे. वहीं, दूसरी बार उन्होंने अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ शो में हिस्सा लिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी सीजन में सलमान और करण की बातचीत क्या नए खुलासे लेकर आती है.
जॉर्ज पंचम से इंदिरा-राजीव तक, रहस्यमयी संत देवराहा बाबा पर बनेगी ‘मचान बाबा’, जानें कब होगी रिलीज
22 साल बाद सफर का अंत
करण जौहर ने 30 सितंबर को घोषणा की थी कि ‘कॉफी विद करण’ का नौवां सीजन इसका आखिरी सीजन होगा. ये शो साल 2004 में शुरू हुआ था. देखते ही देखते बॉलीवुड के सबसे फेमस चैट शोज में शामिल हो गया. आठ सीजन और 161 एपिसोड में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए.
पिता की याद में भावुक
आखिरी सीजन की घोषणा करते हुए करण जौहर भावुक हो गए थे. उन्होंने बताया कि जून 2004 में उन्होंने अपने पिता यश जौहर से सेलिब्रिटी चैट शो शुरू करने की इच्छा जताई थी. इस पर उनके पिता ने मजाक में कहा था कि तुम अपने दोस्तों से रोज बातें करते हो, इसके लिए तुम्हें पैसे कौन देगा? करण ने बताया कि उसी महीने 26 जून को उनके पिता का निधन हो गया था.
विवादों से पुराना रिश्ता
‘कॉफी विद करण’ सिर्फ सितारों की मजेदार बातचीत के लिए ही नहीं, बल्कि कई कंट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहा. करण ने स्वीकार किया कि शो के दौरान नेपोटिज्म, रिश्तों और सेलिब्रिटी गॉसिप जैसे मुद्दों पर खूब बहस हुई. उन्होंने कहा कि हर अच्छी चीज का एक दिन अंत होता है. इसलिए भारी मन से उन्होंने इस सफर को खत्म करने का फैसला लिया है. अब 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले आखिरी सीजन में सलमान खान की एंट्री इस विदाई को और भी खास बनाने वाली है.
News Source: ANI
Saif Ali Khan का इंस्टाग्राम डेब्यू! सबसे पहले इसे किया फॉलो, ये स्टार अब भी सोशल मीडिया से दूर
