Home Top News 24 अक्टूबर से बिहार में प्रधानमंत्री मोदी फूंकेंगे बिगुल! चुनावी अभियान की इस जिले से करेंगे शुरुआत

24 अक्टूबर से बिहार में प्रधानमंत्री मोदी फूंकेंगे बिगुल! चुनावी अभियान की इस जिले से करेंगे शुरुआत

by Sachin Kumar 19 October 2025, 4:10 PM IST (Updated 24 January 2026, 2:56 PM IST)
19 October 2025, 4:10 PM IST (Updated 24 January 2026, 2:56 PM IST)

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी राजनीतिक दल जुट चुके हैं और इसके लिए प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पीएम मोदी की रैलियों का भी एलान हो चुका है.

Bihar Election 2025 : बिहार की चुनावों की तारीखों का बिगुल फूंक चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने सीट बंटवारे से लेकर चुनावों की अभियान की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) भी चुनाव अभियान का बिगुल जल्द फूंकने वाले हैं और इस महीने के अंत में वह चार चुनावी रैलियां करेंगे. इसकी जानकारी प्रदेश BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को दी. जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में एक रैली के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद उसी दिन बेगूसराय में एक और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

समस्तीपुर जिले से शुरू करेंगे चुनावी अभियान

दिलीप जायसवाल ने कहा कि दुनिया के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर जिले में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली कूर्पूरी ग्राम जाएंगे और वहां से अपनी पहली रैली को संबोधित करने से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Former CM Karpuri Thakur) को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी की दूसरी रैली दोपहर में बेगूसराय में आयोजित होगी. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को चुनावी राज्य में वापस आएंगे, जहां वे मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियों को संबोधित करंगे.

नवंबर में होगी चार रैलियां

बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैलियां 2, 3, 6 और 7 नवंबर को भी निर्धारित हैं. इनका विवरण समय आने पर साझा किया जाएगा. विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसके तहत पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए होगी और शेष 122 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 11 नवंबर को मतदान किया जाएगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी. बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष निशाना साधा और कहा कि महागठबंधन में न कोई सीट फॉर्मूला तय है और न ही कोई नेता है. राहुल गांधी को बिहार की जनता भूल चुकी है और भारतीय जनता पार्टी एसआईआर का स्वागत करती है. साथ ही हम चाहेंगे कि चुनाव आयोग पूरे देश में एसआईआर करवाएं. उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी लोग वोट कैसे कर सकते हैं और हम यह भी पूछना चाहते हैं कि विदेशी लोग बिहार के लोगों के भाग्य का फैसला कैसे कर सकते हैं?

यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर BJP नेता ने पार्टी को घेरा! राजनीतिक लाभ लेने का लगाया आरोप

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?