Home Top News ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की नई रणनीति, 30 नवंबर को ‘सार्वजनिक महाभियोग’ कार्यक्रम

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की नई रणनीति, 30 नवंबर को ‘सार्वजनिक महाभियोग’ कार्यक्रम

by Neha Singh 28 October 2026, 12:17 PM IST
28 October 2026, 12:17 PM IST
INDIA Bloc Public Impeachment

INDIA Bloc Public Impeachment: विपक्ष 1 नवंबर को प्रस्तावित महारैली से पहले महाभियोग का कार्यक्रम करने वाला है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर जानकारी दी है कि ‘इंडिया’ गठबंधन 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आधिकारिक आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘सार्वजनिक महाभियोग’ जैसा एक कार्यक्रम आयोजित करेगा. रमेश ने अपनी पोस्ट में बताया कि अन्य जगहों पर अनुमति न मिलने के बाद, ‘इंडिया’ गठबंधन शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली के 10, राजाजी मार्ग पर यह कार्यक्रम आयोजित करेगा.

CEC ने सुप्रीम कोर्ट से झूठ बोला

रमेश ने लिखा, “अन्य जगहों पर अनुमति न मिलने के कारण, ‘इंडिया’ गठबंधन शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली के 10, राजाजी मार्ग पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक ‘सार्वजनिक महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा.” उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर संविधान का उल्लंघन करने और देश के चुनावी लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. रमेश ने आगे लिखा, “CEC ने स्पष्ट रूप से संविधान के अक्षर और उसकी भावना, दोनों का उल्लंघन किया है. उन्होंने हमारे चुनावी लोकतंत्र की नींव को ही व्यवस्थित तरीके से कमजोर किया है. सीधे शब्दों में कहें तो, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से झूठ बोला है. वे उस ‘खतरनाक जोड़ी’ के इशारे पर काम करने वाले मोहरे रहे हैं, जिनकी बारी अब आगे आने वाली है.”

1 नवंबर को होगी महारैली

इससे पहले, मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को 30 अक्टूबर को दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘सार्वजनिक महाभियोग’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था. कांग्रेस ने CEC के खिलाफ ‘सार्वजनिक महाभियोग’ जैसी कार्यवाही के साथ-साथ 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ आयोजित करने की भी योजना बनाई है, जिसको लेकर राजधानी में काफी बवाल हो रहा है. दिल्ली पुलिस ने रैली निकालने की इजाजत तो दे दी है, लेकिन साथ ही कुछ निर्देश भी जारी किए हैं.

शर्तों का पालन करना होगा

दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए कानून-व्यवस्था के नजरिए से ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) जारी कर दिया है. हालांकि, इसके लिए जमीन के मालिक प्राधिकरण से पूर्व अनुमति लेना और कई शर्तों का पालन करना जरूरी है. इन शर्तों में रैली का शाम 5 बजे तक खत्म होना और वहां रात भर रुकने पर पाबंदी शामिल है. यह रैली 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जानी है. विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) का विरोध कर रहा है. गठबंधन का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं और मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं. इसे लेकर वे कई महीनों से CEC (मुख्य चुनाव आयुक्त) ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे या उन्हें हटाए जाने की मांग कर रहे हैं.

SIR और फॉर्म 6 पर ECI की सुप्रीम कोर्ट में सफाई, कहा- तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?