Punjab News: चंडीगढ़ में मंगलवार को पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पंजाब कांग्रेस भवन से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सरकारी आवास की ओर मार्च निकाला गया. इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
कांग्रेस नेता दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की कथित आत्महत्या के मामले में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पद से हटाने और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने चीमा के सरकारी आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की और रास्ते में लगाए गए बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
गुलजार सिंह ने जहर खाकर कर ली थी आत्महत्या
कांग्रेस ने दावा किया है कि वाटर कैनन के प्रहार से वरिष्ठ नेता कुलजीत नागरा समेत कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. संगरूर जिले के दिरबा के रहने वाले गुलजार सिंह की 7 सितंबर को कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी. उनके परिवार का आरोप है कि दिरबा में एक कार्यक्रम के दौरान अपने इलाके में ड्रग्स की सप्लाई के बारे में चीमा से सवाल पूछने पर उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक टिप्पणियां की गईं. वहीं, इस विरोध के चलते कांग्रेस के बीच में चल रही नाराजगी के बीच एकजुटता देखने को मिली. इस प्रोटेस्ट में वडिंग के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी इस मार्च में शामिल हुए.
मोरबी किसान महासभा में राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- किसानों पर लाठी चली तो देशभर में होगा आंदोलन
कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया
चीमा के घर की ओर जाने रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और बैरिकेड्स भी लगाए गए थे. इसके बाद पायलट, वारिंग और बाजवा समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. पंजाब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सचिन पायलन ने कहा कि सिंह ने ड्रग्स की समस्या का मुद्दा उठाया था. इसके बाद उन पर इतना दबाव डाला गया कि उन्हें अपनी जान तक देने पड़ी. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि गुलजार सिंह की आत्महत्या पंजाब के हालात को दिखाती है, जो AAP के दावों के बिल्कुल उलट है. पायलट ने कहा कि हालात ऐसे हैं कि एक गरीब दलित को सिर्फ इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ी. सचिन ने यह भी कहा कि चीमा साहब से हमारी कोई निजी दुश्मनी नहीं है.
कोई भी वादा पूरा नहीं किया
पायलट ने कहा कि एक व्यक्ति अपनी जान दे रहा है और वीडियो में कह रहा है कि मैं इस व्यक्ति की वजह से अपनी जान दे रहा हूं. क्या कानून यह नहीं कहता है कि इसकी जांच होनी चाहिए और एफआईआर भी दर्ज होनी चाहिए. इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि AAP ने अपने चुनावी वादों में से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है और पंजाब को नशे के काले अंधेरे में धकेलने का काम किया है. पार्टी ने आगे कहा कि आज राज्य में ‘चिट्टा’ (सिंथेटिक ड्रग्स) की होम डिलीवरी हो रही है. आप बस एक फोन कॉल करते हैं और यह हर घर तक पहुंच रहा है. इसी बीच पालयट ने दावा किया कि AAP के सत्ता में आने के बाद से चार साल से ज्यादा समय बीत चुका है और ज्यादा युवा नशे के लत के शिकार हो रहे हैं. साथ ही राहुल गांधी ने हम सभी से कहा है कि हमें पंजाब के लोगों की आवाज बनना है और संघर्ष भी करना है. इसके अलावा मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि यहां मौजूद सभी नेता आपकी सेवा के लिए ही हैं.
Farmer Protest : चंडीगढ़ में आज से किसानों का आंदोलन, CM मान भी एक्शन में; पूरे पंजाब में हड़कंप
News Source: PTI
