Home मनोरंजन Shahrukh Khan के गुड लुक्स पर फैन का सवाल, किंग खान ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Shahrukh Khan के गुड लुक्स पर फैन का सवाल, किंग खान ने दिया झन्नाटेदार जवाब

by Preeti Pal 15 September 2026, 7:57 PM IST
15 September 2026, 7:57 PM IST
Shahrukh Khan के गुड लुक्स पर फैन का सवाल, किंग खान ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Shahrukh Khan Handsomeness: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान जब सोशल मीडिया पर आते हैं तो, फैंस के सवालों का सिलसिला शुरू हो जाता है. कोई उनसे प्यार की सलाह मांगता है, कोई उनकी फिल्मों का रिव्यू पूछता है तो कोई सीधे उनके लुक्स और पर्सनैलिटी पर सवाल दाग देता है. मंगलवार को हुए #AskSRK सेशन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. शाहरुख खान ने अपने मजाकिया अंदाज में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. एक सवाल पर तो खुद अपने गुड लुक्स की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटे किंग खान. एक फैन ने शाहरुख से पूछ लिया कि उनकी हैंडसमनेस लगातार बढ़ती जा रही है, आखिर वो इसके लिए क्या करते हैं?

शाहरुख का मजेदार जवाब

इस पर किंग खान ने अपने अंदाज में जवाब दिया, ‘क्या करूं, पर हैंडसमनेस बस बढ़ती ही जा रही है. मेरे बालों की तरह.’ वैसे, शाहरुख खान ने इस खास बातचीत की शुरुआत गणेश चतुर्थी की शुभकामनाओं के साथ की. उन्होंने अपने फैंस को बप्पा के त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि गणपति सभी की जिंदगी में और ज्यादा खुशियां लेकर आएं. इसके बाद उन्होंने फैंस के साथ कुछ समय बिताने के लिए #AskSRK सेशन शुरू किया. शाहरुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यही वजह है कि जैसे ही उन्होंने ये सेशन शुरू किया, फैंस ने प्यार, फिल्मों, रिश्तों और उनकी लाइफ से जुड़े सवालों की झड़ी लगा दी.

ग्रीन फ्लैग बनने की सलाह

एक नवविवाहित फैन ने शाहरुख से पूछा कि वो अपने रिश्ते में ग्रीन फ्लैग कैसे बन सकता है. इस पर शाहरुख ने बहुत सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाली सलाह दी. उन्होंने कहा कि दोनों को एक-दूसरे के रंग में रंग जाना चाहिए. ऐसे बदलाव करने चाहिए जिससे दोनों पार्टनर खुश रहें. शाहरुख की ये बात सोशल मीडिया पर उनके रोमांटिक अंदाज की याद भी दिलाती है. आखिर प्यार के मामले में किंग खान से सलाह कौन नहीं लेना चाहेगा?

स्टूडेंट को दी बढ़िया सलाह

एक फैन ने बताया कि वो कॉलेज के फाइनल ईयर में है और अभी तक उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बनी. शाहरुख का जवाब भी मजेदार था. उन्होंने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है. फाइनल ईयर खत्म होने से पहले उसे ऐसी लड़की मिल सकती है जिससे वो प्यार करेगा. लेकिन तब तक जमकर पढ़ाई करने की सलाह भी दे डाली.

अक्षय-सैफ की फिल्म अब घर बैठे देख पाएंगे आप, जानें कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Haiwaan

लाइट बंद होती ही नहीं

एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि जब कमरे की लाइट बंद हो जाती है और वो अकेले होते हैं तो वह क्या करते हैं? शाहरुख ने इस सवाल का जवाब काफी इमोशनल अंदाज में दिया. उन्होंने कहा कि भगवान उन पर बहुत मेहरबान रहे हैं. उनकी जिंदगी में रोशनी और लोगों की भीड़ कभी खत्म नहीं हुई. उन्होंने ये भी कहा कि उनका सपना इसी भीड़ और प्यार के बीच खुश रहना है. ये जवाब दिखाता है कि सालों के स्टारडम के बावजूद शाहरुख अपने फैंस के प्यार को कितना बड़ा मानते हैं.

कौन सा परफ्यूम लगाते हैं SRK?

जब एक फैन ने उनका फेवरेट परफ्यूम पूछा तो, शाहरुख ने फिर अपने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘भाई मेरी तो सेंट ऑफ सक्सेस ही है ना!’ यानी किंग खान के लिए सबसे खास परफ्यूम है सफलता की खुशबू. इसके अलावा फैंस ने उनकी आने वाली फिल्म ‘किंगओ’ को लेकर भी कई सवाल पूछे. फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. शाहरुख ने बताया कि डायरेक्टर एक बेहतरीन फिल्म बनाने में बिजी हैं. वहीं, पूरी टीम फिल्म की रिलीज से पहले जमकर मेहनत कर रही है. शाहरुख की ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शाहरुख ने फैंस से फिल्म की सक्सेस के लिए गणपति बप्पा से प्रार्थना करने की अपील भी की.

‘धुरंधर’ की तारीफ

एक फैन ने शाहरुख से रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स को लेकर उनकी राय पूछी. शाहरुख ने फिल्म की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें दोनों पार्ट पसंद आए और पूरी टीम ने शानदार काम किया. साथ ही एक फैन ने मजाक में कहा कि अगर शाहरुख इस बार अपने घर की गैलरी में नजर नहीं आए तो मन्नत बेच दें. इस पर शाहरुख ने बताया कि अब वो नई गैलरी बना रहे हैं और वहां से और ज्यादा चमकेंगे. उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि उम्मीद है नई गैलरी में पकड़ने के लिए कोई हैंडल भी होगा. यानी एक बार फिर #AskSRK में किंग खान ने साबित कर दिया कि फिल्मों के पर्दे पर रोमांस और एक्शन के बाद सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा हथियार उनका ह्यूमर है.

News Source: PTI

लोगों के लिए Toxic बन गई Yash की फिल्म, तीसरे हफ्ते में बुरी तरह लुढ़की कमाई, जानें पूरा आकंड़ा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?