Home Top News अनंतनाग में आतंकी हमलाः सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारी

अनंतनाग में आतंकी हमलाः सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारी

by Sanjay Kumar Srivastava 22 July 2026, 2:54 PM IST (Updated 22 July 2026, 5:05 PM IST)
22 July 2026, 2:54 PM IST (Updated 22 July 2026, 5:05 PM IST)
अनंतनाग में आतंकी हमलाः सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन शहीद

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया. हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. आतंकियों ने अनंतनाग शहर के लाल चौक पर भीषण गोलाबारी की. यह गोलीबारी बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन हमले में गंभीर घायल हो गए और उन्हें अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हुसैन को मृत घोषित कर दिया.

सुरक्षा बलों ने की इलाके की घेराबंदी

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है. इस बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के तार्याथ इलाके में हवाई जहाज़ के आकार का एक गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

राजौरी में मिला संदिग्ध गुब्बारा

‘PIA’ निशान वाला यह गुब्बारा खब्बर जंगल इलाके से बरामद किया गया. जंगल में एक स्थानीय निवासी ने गुब्बारे को देखा और तुरंत तार्याथ पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्ज़े में ले लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में गुब्बारे से कोई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या आपत्तिजनक चीज़ नहीं मिली है. पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गुब्बारा उस इलाके में कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई खास वजह है.

घने जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू

सुरक्षा एजेंसियां ​​मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं. आसपास के ग्रामीणों से भी इसकी जानकारी ली जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की तलाश में इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है. घने जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आतंकी मंसूबे को सफल होने नहीं दिया जाएगा. अनंतनाग शहर में हर संदिग्धों की सघन तलाशी ली जा रही है. पूरे शहर में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च जारी है.

SIA की बड़ी सफलता, तारजू आतंकी हमले के आरोपी हिजबुल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?