Home मनोरंजन सातवें आसमान पर Jana Nayagan का क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही मिनटों में हाउसफुल हुए शो

सातवें आसमान पर Jana Nayagan का क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही मिनटों में हाउसफुल हुए शो

by Preeti Pal 22 July 2026, 2:37 PM IST
22 July 2026, 2:37 PM IST
सातवें आसमान पर Jana Nayagan का क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही मिनटों में हाउसफुल हुए शो

Jana Nayagan Advance Booking: तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही तमिलनाडु के कई सिनेमाघरों में मिनटों में टिकट बिक गए. लंबे इंतजार के बाद 23 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज साफ नजर आ रहा है. तमिलनाडु थिएटर ओनर्स एंड एग्जीबिटर्स एसोसिएशन के मुताबिक, राज्य के 1,168 सिनेमाघरों में से करीब 1,000 स्क्रीन पर फिल्म दिखाई जाएगी. थिएटर मालिकों का कहना है कि विजय की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी दर्शकों का उत्साह उम्मीद से कहीं ज्यादा है. कई जगह पहले दिन के ज्यादातर शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं.

विजय का जलवा

रिलीज से पहले फिल्म ‘जना नायकन’ ऑनलाइन लीक होने की खबरें भी सामने आई थीं. इसके बावजूद दर्शकों का थिएटर में फिल्म देखने का उत्साह कम नहीं हुआ. फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकारों का मानना है कि बड़े पर्दे पर विजय की आखिरी फिल्म देखने का अनुभव फैंस किसी भी कीमत पर मिस नहीं करना चाहते.

हो सकती है तगड़ी कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही घरेलू बाजार में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पहले दिन फिल्म भारत में 50 से 60 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी.

फिल्मी दुनिया में घूमने का है सपना? भारत की ये 8 जगहें, जिन्हें Bollywood फिल्मों ने बनाया फेमस

सीएम बनने के बाद पहली फिल्म

‘जना नायकन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि विजय के फिल्मी सफर का खास पड़ाव भी मानी जा रही है. मुख्यमंत्री बनने के बाद ये उनकी पहली रिलीज है. साथ ही इसे उनकी आखिरी फिल्म भी बताया जा रहा है. इसके बाद विजय पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे. यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को यादगार बनाना चाहते हैं.

उतार-चढ़ाव वाला सफर

‘जना नायकन’ को पहले जनवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया में देरी की वजह से रिलीज टल गई. बाद में फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला. इन चुनौतियों के बावजूद फिल्म की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा और एडवांस बुकिंग ने इसकी बड़ी मिसाल पेश कर दी.

शानदार स्टारकास्ट

करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस राजनीतिक एक्शन थ्रिलर का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिसे पहले से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का पहला शो 23 जुलाई की सुबह 8:40 बजे से शुरू होगा.

News Source: PTI

CJP आंदोलन पर Punjab Film Industry, दिलजीत से लेकर सोनू सूद ने उठाए सवाल, इस स्टार ने समर्थन से किया इनकार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?