Home Lifestyle 19 साल की आरियाना हैं मां से भी ज्यादा खूबसूरत, ग्रीन रॉयल कुर्ते में बिखेरा जलवा, आप भी लें इंस्पिरेशन

19 साल की आरियाना हैं मां से भी ज्यादा खूबसूरत, ग्रीन रॉयल कुर्ते में बिखेरा जलवा, आप भी लें इंस्पिरेशन

by Neha Singh
0 comment
Ariana New Look

Ariana New Look: महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग कमेंट सेक्शन में उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं.

2 February, 2026

सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स का अपना जलवा है. इन दिनों एक और स्टारकिड सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनकी क्यूटनेस ओवरलोड है. हम बात कर रहे हैं महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी की. 19 साल की आरियाना चौधरी अपनी मम्मी से भी ज्यादा सुंदर हैं. इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी मां महिमा चौधरी के साथ एक इवेंट में आई हैं. दोनों मां-बेटी ने एक जैसा लुक कैरी किया है. आप भी आरियाना से आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

आरियाना का लुक

वायरल वीडियो में आरियाना ने ऑलिव ग्रीन हैवी एम्ब्रॉयडर्ड रॉयल कुर्ता पहना हुआ है. कुर्ते पर गोल्ड, ग्रीन और बेज स्टोन से कढ़ाई की गई है. इस रॉयल कुर्ते में आरियाना बिल्कुल राजकुमारी की तरह दिख रही है. कुर्ते के फ्रंट में डीप ग्रीन स्टोन से नेकलाइन बनाई गई है,जिससे आउटफिट का लुक एलॉन्गेट हो गया है. किसी भी फंक्शन के लिए आरियाना का यह कुर्ता बेस्ट है. वहीं आरियाना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में खुले बाल, साइड बैंग्स के साथ हेयरस्टाइल बनाया है. उनकी पिंक लिपस्टिक उन्हें फ्रेश दे रही है.

जिम स्टाइल

आरियाना पर बेसिक कपड़े भी बहुत अच्छे लगते हैं. इस फोटो में वे अफनी मम्मी के साथ दिखाई दे रही हैं. उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं और उसके साथे व्हाइट टॉप और हुडी को कैरी किया है. इसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज पहनें है. महिमा ऑल ब्लैक जिम वेयर में नजर आ रही हैं.

व्हाइट कुर्ती

आरियाना ने यह फोटो सरस्वती पूजा के दिन पोस्ट की थी. इसमें उन्होंने व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल कुर्ती पहनी है और दुपट्टा कैरी किया है. यह कॉटन की एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती है, जिसमें साइड स्लिट दिया गया है. यह इंडो वेस्टर्न का एक परफेक्स कॉम्बिनेशन है.

बॉडीकॉन ड्रेस

यह तस्वीर आरियाना के ग्रेजुएशन डे की है. अपने ग्रेजुएशन पर उन्होंने ग्रे कलर का बॉडीकॉन ड्रेन पहना है. इसके साथ उन्होंने सिल्वर शिमरी हील्स कैरी की हैं. बॉडीकॉन ड्रेस में भी वह बहुत गॉर्जेस लग रही हैं. उनका यूनीक हेयरस्टाइल उन्हें हर आउटफिट के साथ एक क्यूट लुक देता है.

यह भी पढ़ें- Rani Mukerji का क्वाइट लग्जरी अवतार, 30 साल का जश्न और वही पुरानी साड़ी पर नया अंदाज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?