Home Top 2 News दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत; कई के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत; कई के फंसे होने की आशंका

by Sachin Kumar 2 August 2024, 7:41 PM IST (Updated 25 August 2025, 11:02 AM IST)
2 August 2024, 7:41 PM IST (Updated 25 August 2025, 11:02 AM IST)
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत; कई के फंसे होने की आशंका

Jahangir Puri House Collapse : दिल्ली के जहांगरीपुरी इलाके में दो मंजिला इमारत के एक हिस्से के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

02 July, 2024

Jahangir Puri House Collapse : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार को एक बिल्डिंग ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मुकेश कुमार (45) घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और वहां उनकी मौत हो गई.

इमारत के अंदर फैक्ट्री भी चल रही थी

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला समेत दो लोगों को निकाला गया है, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि इमारत में एक कपड़ा फैक्ट्री भी थी. इमारत जब ढही तो उस समय मरम्मत का कार्य चल रहा था. वहीं, सूचना मिलने पर NDRF की टीम मौके पर पहुंची है और राहत-बचाव कार्य तेजी चल रहा है. अभी तक मिली जानाकारी के अनुसार दिल्ली अग्निशमन विभाग ने 4 लोगों को बचाया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है.

दोपहर में आई DFS को इमरजेंसी कॉल

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि करीब दोपहर के 12.51 बजे पर एक इमरजेंसी कॉल आई, जिसके बाद 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य तेजी से किया गया तो धीरे-धीरे मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?