Home Top 2 News फटाफट चेक करें CUET 2024 का Result, यहां हम बता रहे हैं पूरी प्रक्रिया

फटाफट चेक करें CUET 2024 का Result, यहां हम बता रहे हैं पूरी प्रक्रिया

by Rashmi Rani 29 July 2024, 10:18 AM IST (Updated 4 September 2025, 11:33 AM IST)
29 July 2024, 10:18 AM IST (Updated 4 September 2025, 11:33 AM IST)
फटाफट चेक करें CUET 2024 का Result, यहां हम बता रहे हैं पूरी प्रक्रिया

CUET 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परिणाम आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

29 July, 2024

CUET 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर देख सकते हैं. इसके साथ ही NTA ने 19 जुलाई को लिए गए सीयूईटी री टेस्टेट का भी रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि रविवार की रात को ही रिजल्ट जारी कर दिया गया था, लेकिन हैवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट नहीं खुल पा रही थी. ऐसे में अब आप अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे.

25 जुलाई को जारी किया गया था आंसर-की

NTA ने सीयूईटी रिजल्ट 2024 के साथ ही सीयूईटी यूजी 2024 टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. 25 जुलाई को सीयूईटी यूजी का आंसर-की जारी किया गया था और अब सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. सीयूईटी यूजी परीक्षा में 7.17 लाख मेल कैंडिडेट्स, 6.30 लाख फीमेल और 7 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल हुए थे.

कैसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG को खोलें.
  • वेबसाइट खुलने के बाद आपको होमपेज पर CUET(UG)-2024 Score Card दिखेगा, इस लिंक पर क्लिक करें.
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपको सीयूईटी लॉगिन पेज पर फिर से निर्देशित किया जाएगा.
  • अब आप अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन भरें.
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 खूल जाएगा.
  • आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?