Home Latest News & Updates Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट पर बम धमकी का साया, वेन्यू और मेट्रो स्टेशन उड़ाने की चेतावनी; FIR दर्ज

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट पर बम धमकी का साया, वेन्यू और मेट्रो स्टेशन उड़ाने की चेतावनी; FIR दर्ज

by Preeti Pal 25 November 2026, 8:56 AM IST
25 November 2026, 8:56 AM IST
Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट पर बम धमकी का साया, वेन्यू और मेट्रो स्टेशन उड़ाने की चेतावनी; FIR दर्ज

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गानों पर झूमने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, बेंगलुरु में होने वाले उनके कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी मिलने का मामला सामने आया है. धमकी भरे ईमेल में कॉन्सर्ट वेन्यू के साथ पास के मेट्रो स्टेशन पर भी विस्फोट करने की बात कही गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दिलजीत दोसांझ 29 नवंबर, रविवार को अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 के तहत बेंगलुरु में परफॉर्म करने वाले हैं. उनका ये शो मडावारा के NICE ग्राउंड्स में होना है. ऐसे में धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

IED लगाने की धमकी

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 9 नवंबर को हुबली-धारवाड़ नगर निगम (HDMC) के कमिश्नर के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मैसेज आया था. बताया गया है कि ये ईमेल एक अज्ञात आईडी से भेजा गया था. ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि कॉन्सर्ट की जगह और मडावारा मेट्रो स्टेशन पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया जाएगा. मैसेज में लोगों को बच्चों को कार्यक्रम में नहीं लाने, लावारिस पड़े आईफोन को नहीं छूने और मेट्रो से यात्रा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईमेल के आखिर में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ लिखा था. कुछ खबरों में प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा का नाम भी होने का दावा किया गया है. हालांकि, इन दावों की जांच की जा रही है.

Ravana के 10 सिर सिर्फ अहंकार की निशानी नहीं! जानें हर सिर के पीछे छिपा है कौन सा राज

ईमेल भेजने वाले की तलाश

9 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को इस ईमेल की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (BIEC) के प्रबंधन से संपर्क कर कार्यक्रम की पुष्टि की. आयोजकों ने बताया कि 29 नवंबर को NICE ग्राउंड्स में दिलजीत का कॉन्सर्ट होना है. मडानायकनहल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शिवराज एमजे की शिकायत पर नॉर्थ CEN पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस अब ईमेल से जुड़े IP एड्रेस का पता लगाकर भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस ने ये साफ नहीं किया है कि धमकी असली है या सिर्फ डर फैलाने की कोशिश. HDMC कमिश्नर कार्तिक एम ने भी इसी तरह की एक धमकी को अफवाह बताया है.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

दिलजीत के इंडिया टूर के दौरान इससे पहले भी धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं. 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को आत्मघाती हमले की चेतावनी वाला ईमेल भेजे जाने की खबर आई थी. वहीं, इंदौर में 15 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले भी कई जगहों पर बम धमकी मिली थी. साथ ही अहमदाबाद में उनके शो के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 2,000 पुलिसकर्मी और 1,500 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे. फिलहाल बेंगलुरु कॉन्सर्ट रद्द होने या तारीख बदलने की कोई घोषणा नहीं हुई है. पुलिस जांच जारी है और NICE ग्राउंड्स के साथ-साथ मडावारा मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा बढ़ाए जाने की उम्मीद है.

News Source: ANI

Samantha Ruth Prabhu बनीं मां, राज निदिमोरू के साथ बेटे का किया स्वागत; रखा बड़ा प्यारा नाम

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?