ईद के मौके पर पहनें ये Sharara Suit, सादगी के साथ ढहाएंगी कहर

ईद के मौके पर पहनें ये Sharara Suit, सादगी के साथ ढहाएंगी कहर

17 March 2026

ईद के मौके पर पहनें ये Sharara Suit, सादगी के साथ ढहाएंगी कहर.

चिकनकारी शरारा

अगर आप सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो व्हाइट या पेस्टल कलर का चिकनकारी शरारा आपके लिए परफेक्ट रहेगा. लखनऊ की मशहूर हाथ की कढ़ाई वाले ये सूट ईद की सुबह की नमाज और फैमिली गेट-टुगेदर के लिए एकदम सही है.

गोटा पट्टी वर्क

ईद की दावत के लिए कुछ हैवी और चमक-धमक वाला ढूंढ रही हैं? तो गोटा पट्टी या जरदोजी वर्क वाला शरारा सेट आपको एक महारानी जैसा लुक देगा. मैरून, बॉटल ग्रीन या नेवी ब्लू कलर्स में ये शरारा सूट डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं.

मिरर वर्क

आजकल मिरर वर्क कुर्ता सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में है. अगर आप अपने ट्रेडिशन के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती और हैवी घेरे वाले शरारा पर मिरर वर्क ट्राई करें.

फ्लोरल प्रिंटेड

गर्मी के मौसम में हैवी कपड़े पहनना मुश्किल होता है. ऐसे में ऑर्गेंजा फैब्रिक पर फ्लोरल प्रिंट वाला शरारा सेट सबसे बेस्ट रहेगा. ये लाइटवेट होता है और देखने में काफी क्लासी लगता है.

लेयर्ड शरारा

पुराने स्टाइल के लंबे कुर्ते की जगह इस बार शॉर्ट पेपलम टॉप के साथ आप शरारा को पेयर कर सकती हैं. इसके साथ तीन-चार लेयर्स वाला शरारा बहुत ही ट्रेंडी लगता है.

बनारसी सिल्क

बनारसी सिल्क कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. एक सॉलिड कलर का बनारसी सिल्क शरारा और उसके साथ मैचिंग दुपट्टा आपको रिच और विंटेज लुक देगा.

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?