Heeramandi से पहले तवायफों के जीवन पर बनी 5 बेहतरीन फिल्में

Heeramandi से पहले तवायफों के जीवन पर बनी 5 बेहतरीन फिल्में

Heeramandi से पहले तवायफों के जीवन पर बनी 5 बेहतरीन फिल्में

2

हीरामंडी

संजय लीला भंसाली अपनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ लेकर आ चुके हैं जिसकी कहानी तवायफों की जिंदगी पर बेस्ड है.

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग

ये सीरीज 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला और संजीदा शेख लीड रोल में हैं.

तवायफों पर बनी फिल्में

वहीं, तवायफों की जिंदगी पर सालों से बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में बनती आ रही हैं. आज उन्हीं फिल्मों का जिक्र करेंगे.

Umrao Jaan

मुजफ्फर अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘उमराव जान’ साल 1981 में रिलीज हुई थी. ‘मिर्जा हादी रुस्वा’ के उपन्यास ‘उमराव जान अदा’ पर बनी इस फिल्म में रेखा और फारुख शेख अहम भूमिका में थे.

Pakeezah

साल 1972 में मीना कुमारी ने फिल्म ‘पाकीजा’ में एक तवायफ ‘साहिबजान’ का किरदार बड़ी ही खूबसूरती से निभाया था. ये फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी.

Gangubai Kathiawadi

‘हीरामंडी’ से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी तवायफों की जिंदगी को नजदीक से दिखाया गया है. ये फिल्म असली कहानी से प्रेरित थी जिसमें आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था.

Bazzar

अब बात करते हैं साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजार’ की जिसे सागर सरहदी ने डायरेक्‍ट किया था. फारूक शेख के अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाटिल और स्‍म‍िता पाटिल लीड रोल में थे.

Chameli

लिस्ट में करीना कपूर की फिल्म ‘चमेली’ का भी नाम है जो साल 2004 में रिलीज हुई थी. अनंत बलानी और सुधीर मिश्रा ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था. 

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?