Home Latest News & Updates मुंबई: फंदे से लटका मिला नौसेना के नाविक का शव, घर में मृत पाए गए पत्नी और दो मासूम बच्चे

मुंबई: फंदे से लटका मिला नौसेना के नाविक का शव, घर में मृत पाए गए पत्नी और दो मासूम बच्चे

by Amit Dubey 16 August 2026, 2:47 PM IST (Updated 16 August 2026, 2:51 PM IST)
16 August 2026, 2:47 PM IST (Updated 16 August 2026, 2:51 PM IST)
Navy sailor Mumbai News

Navy sailor Mumbai News: 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी के उत्सव में झूम रहा था, तब मुंबई के एक मकान से पुलिस को होश उड़ाने वाली घटना की खबर मिली. जी हां, दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में स्थित एक घर से एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए. इसमें एक महिला और दो मासूम बच्चे भी शामिल थे.

मुंबई पुलिस ने इनकी पहचान की तो मालूम हुआ कि यह परिवार भारतीय नौसेना के नाविक का है. ये शव नौसेना के नाविक, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के थे. शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच में जुट गई है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

पत्नी और बच्चों के साथ मिला नेवी नाविक का शव

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बताया कि दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में स्थित अपने आवास पर भारतीय नौसेना के एक जवान मृत पाए गए. ये नेवी में नाविक थे. इनके अलावा इनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी मृत पाए गए. कफ परेड पुलिस के अनुसार, बताया गया कि भारतीय नौसेना के नाविक शंभूलाल मेहरा शनिवार रात को अपने घर में फांसी पर लटके हुए मिले थे. वहीं, उनकी पत्नी ओमा (28) और तीन वर्षीय बेटे यश व दो महीने की बेटी के शव बिस्तर पर मिले.

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की हो, हालांकि, अभी जांच जारी है. वहीं, पत्नी और बच्चों को जहर दिया गया हो. उन्होंने आगे कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस मामले में फॉरेंसिक टीम की भी मदद लेने की बात कही जा रही है.

हर संभव सहायता प्रदान- नौसेना

वहीं, मुंबई के नेवी नगर में हुई इस घटना पर भारतीय नौसेना ने भी अपनी बात कही है और इस घटना को दुखद बताया है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि कोलाब के नेवी नगर में हुई दुखद घटना में भारतीय नौसैना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चों के साथ, अपने आवास पर मृत पाए गए.

इसमें आगे कहा गया है कि पुलिस जांच जारी है और नौसेना हर संभव सहायता प्रदान कर रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

हत्या या आत्महत्या? जिस जेल में भाई और चाचा हैं बंद, उसी में तौलिए के फंदे से लटका मिला कैदी! सुरक्षा पर सवाल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?