BAN vs AUS: दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया. नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में डार्विन के मारारा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. यह पहली बार ऐसा हुआ है कि बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर पस्त कर दिया.
आसानी से दर्ज कर ली जीत
पहली पारी में 228 रनों की मजबूत बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 284 रनों पर सिमटा दिया. इसके बाद बांग्लादेश के सामने 57 रनों का लक्ष्य था. हालांकि, पहले मैच में शतक जड़ने वाले तंजिद हसन तमीम को ऑस्ट्रेलिया ने जीरो पर आउट कर दिया लेकिन एक विकेट के नुकसान पर 14.2 ओवरों में बांग्लादेश ने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. बांग्लादेश के लिए यह जीत सपने जैसी है क्योंकि इससे पहले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कभी भी कंगारूओं को नहीं हराया था.
‘मेरा पूरा फोकस…’ बुमराह से तुलना करने पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया दो टूक जवाब! कही ये गंभीर बात
बांग्लादेश बनी दूसरी एशियाई टीम
एशियाई देशों में भारत के बाद बांग्लादेश दूसरी टीम बन गई है जिसने 30 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच खेली गई आखिरी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की गई थी. पाकिस्तान ने अपने सातवें प्रयास में जाकर ऑस्ट्रेलिया के घर में पहला टेस्ट मैच जीता था. वहीं, भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट जीतने के लिए 12वें टेस्ट तक का इंतजार करना पड़ा था.
तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज की
दूसरी ओर बांग्लादेश ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया में अपने केवल तीसरे टेस्ट मैच में हासिल कर ली है. इंग्लैंड ही एकमात्र टीम है जिसने पहली जीत दर्ज करने के लिए बांग्लादेश से भी कम मैच खेले थे. डार्विन में शनिवार को मिली यादगार जीत से पहले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले थे. ये दोनों मुकाबले साल 2003 में खेले गए थे और दोनों ही मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की थी.
डार्विन मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास! रंगना हेराथ को छोड़ा पीछे; अब डेल स्टेन पर नजर
