Home Latest News & Updates मंदिर के 66 वर्षीय मैनेजर ने की सारी हदें पार! नाबालिग लड़की का किया यौन शोषण; पुलिस ने दबोचा

मंदिर के 66 वर्षीय मैनेजर ने की सारी हदें पार! नाबालिग लड़की का किया यौन शोषण; पुलिस ने दबोचा

by Sachin Kumar 16 August 2026, 12:05 PM IST (Updated 16 August 2026, 1:22 PM IST)
16 August 2026, 12:05 PM IST (Updated 16 August 2026, 1:22 PM IST)
Temple manager sexually assaulting minor girl Hyderabad

Hyderabad News: हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां पर एक मंदिर के 66 वर्षीय मैनेजर पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है. आरोपी को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा था और फिर इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 अगस्त को हुई थी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामचंद्रपुरम पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ बच्चों को यौन अपराध से संरक्षण (POCSO) अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

नाबालिग को 30 घंटे तक बनाया था बंधक

इससे पहले भी नाबालिग के साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. 8 अगस्त को 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. इस दौरान पुलिस ने ठाणे जिले में आरोपी के घर से धारदार हथियार, एक लैपटॉप और बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक बरामद किए. पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय आरोपी निर्मय माधव पखारे ने नाबालिग लड़की को करीब 30 घंटे तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा. उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और उसके शरीर पर चाकू से करीब 20 जगह हमला भी किया.

रेंसिक जांच के लिए भेजा

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद सभी सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि हुडकेश्वर पुलिस थाने की एक टीम ने शुक्रवार को ठाणे स्थित पखारे के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान पुलिस को आठ चाकू, चॉपर और अन्य धारदार हथियार, एक लैपटॉप तथा बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक मिले.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद कर दी हत्या

वहीं, एक अन्य मामला असम से जुड़ा हुआ था. 4 अगस्त को हैलाकांडी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी. नेशनल हाईवे-6 के पास मौजूद घर में नाबालिग का शव बरामद हुआ था. परिजनों ने कहा था कि हमारी बच्ची के साथ जानवरों जैसी दरिंदगी हुई और उसके बाद हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था.

शव को बरामद कर पोस्टमार्टम भेजा

पुलिस ने बताया था कि इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने कटलीचेरा पुलिस स्टेशन को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसके रॉय सिविल अस्पताल भेज दिया. उन्होंने आगे कहा कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी लगे थे. इसी बीच स्थानीय लोगों ने NH-6 को जाम कर दिया और घटना के दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की. इसके अलावा कई संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की.

पूर्वी दिल्ली में 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, मां ने पति पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?