होली से लेकर महाशिवरात्र तक, आएंगे कई त्योहार; देखें कौन-कौन से त्योहार हैं शामिल

होली से लेकर महाशिवरात्र तक, आएंगे कई त्योहार; देखें कौन-कौन से त्योहार हैं शामिल

30 Jan 2026

होली से लेकर महाशिवरात्र तक, आएंगे 11 त्योहार; देखें कौन-कौन से त्योहार हैं शामिल

फाल्गुन माह का शुभारंभ

पंचांग में फाल्गुन मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. यह वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना होता है, जिसमें भगवान शिव, श्रीकृष्ण और विष्णु जी की उपासना का खास महत्व होता है. इसकी शुरुआत 2 फरवरी से होगी. 

यशोदा जयंती

हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर यशोदा जयंती मनाई जाती है. यशोदा जी का जन्म ब्रज में स्थित सुमुख नाम के गोप और उनकी पत्नी पाटला के यहां हुआ था. ये इस बार 07 फरवरी को मनाई जाएगी.

जानकी जयंती

जानकी जयंती, जिसे सीता अष्टमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखती है. यह पर्व माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस बार 09 फरवरी को मनाई जाएगी.

विजया एकादशी

विजया एकादशी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है, जो 13 फरवरी, 2026 को है. यह व्रत हर कार्य में विजय, पाप मुक्ति और सफलता प्रदान करता है.

महाशिवरात्रि

फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना गया है. इस बार ये 15 फरवरी को मनाया जाएगा. 

फाल्गुन अमावस्या

सनातन धर्म में फाल्गुन अमावस्या एक महत्वपूर्ण तिथि है. इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा की जाती है. साथ ही किसी पवित्र नदी में स्नान, तप और दान करने का विधान है. इस बार इसको 17 फरवरी को मनाया जाएगा.

फुलेरा दूज

फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाते हैं. इस दिन भगवान
श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है. फुलेरा दूज से होली का प्रारंभ माना जाता है और ये 19 फरवरी को मनाया जाएगा. 

होली

होली का त्‍योहार भारत के सबसे रंगीन और उल्लासपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह त्योहार केवल रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी माना गया है.

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?