Home Latest News & Updates विश्व कप में सूर्या को नहीं मिलेगी तीसरे स्थान पर जगह? यशस्वी को किया साइडलाइन; जानें क्या बोले अगरकर

विश्व कप में सूर्या को नहीं मिलेगी तीसरे स्थान पर जगह? यशस्वी को किया साइडलाइन; जानें क्या बोले अगरकर

by Sachin Kumar
0 comment

T20 World Cup: आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. लेकिन इस दौरान एक-दो खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिलने की वजह से हैरानी हो रही है और इसी बीच सूर्या ने भी बड़ा बयान दिया है.

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए BCCI ने भारतीय टीम का एलान कर दिया है और बोर्ड ने इस बार टूर्नामेंट में स्टैंडबाई खिलाड़ी नहीं रखा है. उम्मीद के अनुसार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम की कमान मिली है, जबकि शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इसी बीच अक्षर पटेल (Akshar Patel) को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. टीम का एलान करने के लिए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सूर्या प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आए. इस दौरान हैरान करने वाली बात यह रही कि प्रेस कॉन्फ्रेंस ने स्पष्ट कर दिया कि वह टी-20 विश्व कप के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे.

फॉर्म में नहीं चल रहे सूर्या

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव कोई प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाए और वह काफी लंबे समय से रन बनाने की समस्या से जूझ रहे हैं. दो महीने बाद टी-20 विश्व कप के मुकाबले की शुरुआत होने वाली है ऐसे में कप्तान सूर्या का फॉर्म में आना जरूरी है, लेकिन अभी तक चिंता का विषय बना हुआ है. फिलहाल विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सीरीज खेलनी है ऐसे में उनके पास बहुत बड़ा चांस है कि वह रन बनाकर टीम और क्रिकेट फैंस का भरोसा जीत लें. आपको बताते चलें कि टी-20 में सूर्या आमतौर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरते हैं, लेकिन उन्होंने बीसीसीआई की पीसी के दौरान यह स्पष्ट कर दिया कि वह विश्व कप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे.

तीसरे नंबर पर ये बल्लेबाज चमकेगा

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं, गौतम भाई और अन्य बल्लेबाज इस को लेकर कंफर्म हैं कि तिलक नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आऊंगा. उन्होंने कहा कि हम तिलक की इस भूमिका को तय करना चाहते हैं और उसके साथ मूल्यांकन भी. अगर वह इस नंबर पर बल्लेबाजी करने में कंफर्ट और पसंद करते हैं तो हम आगे के लिए सोचेंगे. वहीं, पांचवें नंबर पर शिवम दुबे या हार्दिक पांड्या में से किसे उतारना है ये परिस्थिति के हिसाब से तय करेंगे.

टीम में यशस्वी को नहीं मिली जगह

टी-20 विश्व कप में यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं दी गई है. इसको लेकर अजीत अगरकर ने कहा कि हमने सर्वश्रेष्ठ स्थिति को ध्यान में रखकर फैसला किया है. साथ ही टीम में अच्छे खिलाड़ी आ रहे हैं और उनमें से बस 15 को ही चुन सकते थे जो बोर्ड ने किया है. यशस्वी पिछले विश्व कप में टीम का हिस्सा थे लेकिन इस बार उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है. अगरकर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमने टीम में सही लोगों का चयन किया है.

यह भी पढ़ें- BCCI ने T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का किया ऐलान, 2 साल बाद टीम में लौटे ईशान किशन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?