T20 World Cup 2026 Indian Team: बीसीसीआई ने 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.
20 December, 2025
T20 World Cup 2026 Indian Team: बीसीसीआई ने 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 15 खिलाड़ियों के नामों को फाइनल किया गया. टीम सेलेक्शन को लेकर सबसे बड़ी खबर शुभमन गिल का टीम से बाहर होना है. उनकी जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है. साथ ही अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. बता दें कि अगले साल 7 फरवरी से वर्ल्ड कप मुकाबले की शुरूआत होने वाली है.

टीम इंडिया के खिलाड़ी
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (VC), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह शामिल हैं.
रन कम होने की वजह से टीम से बाहर हुए गिल
सिलेक्टर के चेयरमैन अजीत अगरकर ने माना कि रन न बनाने की वजह से गिल को टीम से बाहर किया गया है. अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जाहिर है, गिल के रन कम थे और क्योंकि उसे नहीं चुना गया, इसलिए हमें एक वाइस-कैप्टन की जरूरत थी.’ रिंकू सिंह, जो एशिया कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जितेश की जगह फिनिशर के तौर पर टीम में वापस आए हैं. ईशान किशन दूसरे विकेटकीपर होने के अलावा, रिजर्व ओपनर भी होंगे.

कहां खेले जाएंगे मैच
2026 T20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. भारत ग्रुप A में है, जिसमें USA, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान भी हैं. सभी मैच भारत के पांच और श्रीलंका के तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे. अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो चैंपियनशिप मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तानी टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है, तो उसके नॉकआउट मैच भी श्रीलंका में ही खेले जाएंगे.
यह भी पढ़ें- ‘धोनी का रहूंगा हमेशा आभारी…’ CSK के बाद मथीशा पथिराना इस टीम से करेंगे नई शुरुआत; विदाई पर हुए भावुक
