Mahashivratri Mantra: महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा. महाशिवरात्रि पर शिव मंत्रों का जाप करने से भगवान प्रसन्न होते हैं. यहां पढ़ें भगवान शिव के मंत्र.
10 February, 2026
महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा. शिव भक्त बेसब्री से महाशिवरात्रि का इंतजार करते हैं. इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने और व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. महाशिवरात्रि पर शिव भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. भक्त भगवान की पसंदीदा चीजें, जैसे भांग, धतूरा और दूध चढ़ाते हैं.
पूजा के दौरान मंत्र जाप करने का बहुत महत्व होता है. ज्यादातर लोगों को भगवान शिव के मंत्रों के बारे में जानकारी नहीं होती. यहां आपको भगवान शिव के कई मंत्र बताने जा रहे हैं. महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का जाप करने से आथ्यात्मिक जुड़ाव बढ़ता है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप करें
- नमो नीलकण्ठाय
- ॐ पार्वतीपतये नमः
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय ।
- ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा ।
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
- ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
- ॐ नमः शिवाय
- ऊर्ध्व भू फट्
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् !
- ॐ नमः श्वभ्यः श्वपतिभ्यश्च वो नमो नमो भवाय च रुद्राय च नमः | शर्वाय च पशुपतये च नमो नीलग्रीवाय च शितिकण्ठाय च ||
- ॐ नमः पार्याय चावार्याय च नमः प्रतरणाय चोत्तरणाय च | नमस्तीर्थ्याय च कूल्याय च नमः शष्प्याय च फेन्याय च ||
- ॐ नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः सहस्त्राक्षाय च शतधन्वने च | नमो गिरिशयाय च शिपिविष्टाय च नमो मेढुष्टमाय चेषुमते च ||
- ॐ नमः आराधे चात्रिराय च नमः शीघ्रयाय च शीभ्याय च | नमः ऊर्याय चावस्वन्याय च नमो नादेयाय च द्वीप्याय च ||

कैसे करें जाप
मंत्रों का जाप करने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. सबसे पहले स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद शिवलिंग के सामने बैठें. अब 108 बार मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप के दौरान मन को शांत रखें और केवल भगवान के बारे में सोचें. जाप खत्म होने के बाद भगवान शिव प्रार्थना करके कहे ‘हे महादेव, जाने-अनजाने में मंत्र जाप में हुई गलतियों के लिए मुझे क्षमा करें.इस मंत्र जप का संपूर्ण फल मैं आपको समर्पित करता हूं’
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर महापाप करने से बचें, शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, पढ़ें पूजा नियम
