Home मनोरंजन अब पूरी दुनिया बोलेगी ‘देख रहा है न विनोद’, ग्लोबल टॉप 10 Shows की लिस्ट में चमका अपना India

अब पूरी दुनिया बोलेगी ‘देख रहा है न विनोद’, ग्लोबल टॉप 10 Shows की लिस्ट में चमका अपना India

by Preeti Pal
0 comment
अब पूरी दुनिया बोलेगी 'देख रहा है न विनोद', ग्लोबल टॉप 10 Shows की लिस्ट में चमका अपना India

Prime Video Top 10: इंडियन शोज़ सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी खूब धूम मचा रहा है. सात समंदर पार सिर्फ फैमिली मैन ही नहीं बल्कि सचिव जी भी फेमस हो चुके हैं.

13 February, 2026

अगर आपको लगता है कि ‘द फैमिली मैन’ के श्रीकांत तिवारी या ‘पंचायत’ के सचिव जी सिर्फ भारत में ही पॉपुलर हैं, तो आप गलत हैं. दरअसल, अब हमारे ये देसी शोज सात समंदर पार भी धूम मचा रहे हैं. लंदन में हुए ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ के पहले शानदार इवेंट में ये खुलासा हुआ है कि भारत के तीन सबसे फेवरेट शोज अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले नॉन-इंग्लिश शोज की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो चुके हैं.

दुनिया में भारत की धूम

नॉन-इंग्लिश शोज की टॉप 10 लिस्ट में ‘द फैमिली मैन’, ‘पंचायत’ और ‘पाताल लोक’ जैसी इंडियन वेब सीरीज़ का नाम शामिल है. प्राइम वीडियो ने अपनी इस रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल के ग्लोबल परफॉर्मेंस के बेसिस पर भारत की इन पॉपुलर वेब सीरीज ने दुनिया भर की आडियन्स का दिल जीता है. मनोज बाजपेयी की स्पाई फैमिली ड्रामा ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 इस लिस्ट में 5वें नंबर पर जमी हुई है. वहीं, फुलेरा गांव की सिंपल सी पॉलिटिक्स यानी ‘पंचायत’ के सीजन 4 ने 7वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इसके अलावा जयदीप अहलावत की शानदार एक्टिंग वाली ‘पाताल लोक’ सीजन 2 ने भी टॉप 10 में अपनी जगह पक्की करते हुए 10वां नंबर हासिल कर लिया है.

किसने मारी बाज़ी?

इस लिस्ट में पहले नंबर पर स्पेनिश फिल्म ‘कुलपा नुएस्ट्रा’ रही, जबकि जर्मनी की ‘मैक्सटन हॉल’ दूसरे और ‘द टैंक’ तीसरे नंबर पर है. ब्राजील और मेक्सिको के शोज ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. यानी अब लोग भाषा की दीवारों को तोड़कर अच्छी कहानियों को पसंद कर रहे हैं. प्राइम वीडियो एपेक (APAC) के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने इस मौके पर कहा कि अब भारतीय फिल्मों और सीरीज की मांग देश से बाहर बहुत तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि चाहे वो जापानी एनीमे हो, कोरियन ड्रामा हो या फिर इंडियन शोज, ये सभी अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट बन चुके हैं. गौरव गांधी का कहना है कि, ये एक बहुत बड़ा मौका है और एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म होने की वजह से वो एशियाई स्टोरीज़ को ग्लोबल स्टेज़ पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़ेंः Kohrra 2 में दिखा The Family Man वाला ट्विस्ट, वरुण सोबती और मोना सिंह की सीरीज ने दिया बड़ा सरप्राइज

बाकी है धमाका

सिर्फ पुराने शोज ही नहीं, बल्कि आने वाले टाइम में भी भारत से बहुत सारा नया कंटेंट आने वाला है. इस इवेंट में आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस ‘इटर्नल सनशाइन’ के बैनर तले बन रही नई सीरीज ‘डोंट बी शाय’ की भी झलक दिखाई गई, जो इसी साल रिलीज हो सकती है. वहीं, प्राइम वीडियो की वाइस प्रेसिडेंट केली डे ने कहा कि टेक्नोलॉजी और बेहतर डबिंग की वजह से अब दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर लोग दूसरी कंट्री की कहानियों का लुत्फ उठा पा रहे हैं.

विदेशी शोज की लाइन

वैसे, सिर्फ इंडिया ही नहीं, प्राइम वीडियो 2026 में दुनिया भर से बेहतरीन ओरिजिनल्स लाने की तैयारी में है. इसमें चिली की ‘द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स’, कोरिया की ‘सायरेन्स किस’, और इटली की ‘लव मी, लव मी’ जैसे शोज शामिल हैं. स्पेनिश फ्रेंचाइजी ‘कुलपेबल्स’ ने तो दुनिया भर में 100 मिलियन से ज्यादा व्यूअर्स का आंकड़ा पार करके हिस्ट्री क्रिएट कर दी है. यानी ये कहा जा सकता है कि, ओटीटी की दुनिया अब भाषाओं के बंधन से आजाद हो चुकी है. हमारे फुलेरा के सचिव जी हों या दिल्ली पुलिस के हाथीराम चौधरी, इनका जादू अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है.

यह भी पढ़ेंः Shahid Kapoor बने अब तक के सबसे धाकड़ ‘रोमियो’, Tripti Dimri भी नहीं रहीं पीछे; फिल्मी सितारों ने लुटाया जमकर प्यार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?