Home Lifestyle त्योहारों पर दिखना है क्लासी और रहना है कंफर्टेबल? ये 6 एम्ब्रॉयडरी वाले Kurta Sets आपको देंगे परफेक्ट लुक

त्योहारों पर दिखना है क्लासी और रहना है कंफर्टेबल? ये 6 एम्ब्रॉयडरी वाले Kurta Sets आपको देंगे परफेक्ट लुक

by Preeti Pal
0 comment
त्योहारों पर दिखना है क्लासी और रहना है कंफर्टेबल? ये 6 एम्ब्रॉयडरी वाले Kurta Sets आपको देंगे परफेक्ट लुक

Embroidered Kurta Sets: फेस्टिव सीज़न में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं और कंफर्ट भी चाहिए? तो ये लेटेस्ट एमरॉयड्री वाले कुर्ता सेट अपने वॉर्डरोब में जल्दी शामिल कर लें.

15 February, 2026

अक्सर जब भी किसी त्योहार या फैमिली फंक्शन की बात आती है, तो हमारे सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये होती है कि पहनें क्या? या तो कपड़े इतने हैवी होते हैं कि उन्हें पहनकर बैठना-उठना मुश्किल हो जाता है, या फिर वे इतने सिंपल होते हैं कि लगता ही नहीं कि हम किसी खास मौके के लिए तैयार हुए हैं. अगर आप भी इसी उलझन में फंसी हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ता सेट्स आपके लिए किसी मैजिक से कम नहीं हैं. ये कुर्ता सेट्स खूबसूरती और कंफर्ट का वो कॉम्बिनेशन है, जिसकी तलाश हर लड़की को रहती है. ये कुर्ता सेट आपको रिच लुक के साथ-साथ पूरा कंफर्ट भी देते हैं.

अंगरखा स्टाइल

इस तरह का अंगरखा कुर्ता सेट भी एम्ब्रॉयडरी के साथ और खूबसूरत लगता है. आप सही जूलरी पीस और लाइट मेकअप के साथ परफेक्ट फेस्टिव लुक बहुत आसानी से हासिल कर सकती हैं.

घेरेदार अनारकली

चाहे घेरेदार अनारकली हो या फिर हमेशा फैशन में रहने वाले स्ट्रेट कट कुर्ते, एम्ब्रॉयडरी हर डिजाइन में जान फूंक देती है. अगर आप भी पार्टी या किसी फंक्शन में बेस्ट दिखना चाहती हैं, तो इस तरह का कुर्ता सेट ट्राई करें.

यह भी पढ़ेंःPakistani पासा जूलरी के लेटेस्ट डिजाइन्स जो आपको देंगे असली रॉयल Bridal Look

चिकनकारी

आजकल हाथ से की गई चिकनकारी और बारीक रेशम की कढ़ाई वाले सूट्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. इनकी खासियत ये है कि ये आपको ओवरड्रेस्ड फील नहीं कराते. यानी आप भीड़ में सबसे अलग और सुंदर तो दिखेंगी, लेकिन आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आपने बहुत ज्यादा तामझाम किया है.

कंट्रास्ट स्टाइल

इस तरह के कंट्रास्ट एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ता सेट्स सिर्फ बड़े त्योहारों के लिए ही नहीं, बल्कि छोटे-मोटे फैमिली फंक्शन्स के लिए भी बढ़िया रहते हैं. अगर घर में कोई शादी है और आप भारी लहंगे नहीं पहनना चाहती हैं, तो एक अच्छा एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता सेट आपको शादी वाला ग्लो देने के लिए काफी है.

स्टाइलिंग टिप

इन कुर्ता सेट्स के साथ अपनी पसंद के झुमके और जूती पहन सकती हैं. आपकी ये सिंपल और सोबर चॉइस सबको आपकी तारीफ करने पर मजबूर कर देगी. तो इस बार हैवी साड़ियों, ड्रेसेस और लहंगों को अलमारी में ही रहने दें और कुछ ऐसा चुनें जो आपको सुंदर दिखाने के साथ-साथ रिलैक्स्ड भी रखे.

Pakistani पासा जूलरी के लेटेस्ट डिजाइन्स जो आपको देंगे असली रॉयल Bridal Look त्योहारों पर चढ़ा चोगा स्टाइल का खुमार, Kareena से Alia तक, क्यों हर हसीना की पहली पसंद बना ये शाही लिबास?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?