Delhi News : दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक रईसजादे ने रोड पर एक मोटर साइकिल सवार को उड़ा दिया और वह अपनी मां का इकलौता बेटा था. अब मां ने इंसाफ की गुहार लगाई है.
Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली से दिल को झकझोरने वाला मामला सामने आया है और इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं. यह मामला दिल्ली के द्वारका का है जहां पर एक तेज रफ्तार कार ने सिर्फ फन रील्स बनाने के चक्कर एक नाबालिग (17) ने एक 23 साल के मासूम साहिल साहिल धनशेरा की जान ले ली. इसी बीच अपनी 23 वर्षीय अपने इकलौते बच्चे को खो देने के बाद मां इन्ना ने अब सोशल मीडिया पर भावुक भरा वीडियो पोस्ट करके सरकार से इंसाफ की मांग की. बताया जा रहा है कि ये हादसा 3 फरवरी को हुआ था. वहीं, मां इन्ना के इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी भावुक हो गए और उन्होंने भी इस मामले में जांच करने की मांग की है.
जानें क्या है मामला
दिल्ली की सड़कों पर 3 फरवरी, 2026 की सुबह सबकुछ नॉर्मल था, लेकिन 11:57 बजे आई एक कॉल ने सबकुछ बदल दिया. PCR के माध्यम से मिली सूचना से पता चला कि द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. पुलिस जब मौके पहुंची तो वहां पर घटना को देखने के बाद घबरा गई. सड़क पर एक स्कॉर्पियो कार, एक डिजायर और एक मोटर साइकिल क्षत-विक्षत हुई पड़ी है. वहीं, मोटर साइकिल पर सवार 23 वर्षीय साहिल धनशेरा सड़क बेहोश पड़ा था और उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की पता चला कि इसकी मृत्यु हो गई है. हादसे में टैक्सी चालक अजीत सिंह भी घायल हो गया. हालांकि, पुलिस ने उसको तुरंत आईजीआई अस्पताल में भर्ती करवा दिया और उसका इलाज जारी है.
नाबालिग को मिली जमानत
वहीं, घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल लीगल केस (MLC) की रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं, जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो चला लड़का नाबालिग था, जिसके पास लाइसेंस तक नहीं था. पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो सामने से आ रही थी और साहिल की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी. फिर अनियंत्रित कार साइड में खड़ी टैक्सी से टकरा गई. नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड समक्ष पेश किया गया और यहां से उसको ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है. हालांकि, 10 फरवरी को बोर्ड परीक्षा की वजह से जमानत दे दी गई है.
मां ने लगाई इंसाफ की गुहार
अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद मां इन्ना माकन ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि मेरा इकलौता बेटा इस दुनिया में नहीं है और परिवार भी गहरे सदमे में है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने बेटे को सिंगल मदर के तौर पर पाला है और एक रईसजादा अपने घर से रील बनाने के लिए निकला था उसने मेरे बच्चे को ऑन द स्पॉट उड़ा दिया. मां ने कहा कि आरोपी नाबालिग है और उसे 10वीं की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जमानत दे दी गई है. उन्होंने रोते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है.
I lost my son sahil Dhaneshra a 22+ year old young and most talented boy whom I raised for 23 years alone as a single mom ,was killed brutally by a scorpio N bearing no.UP57BM3057 driver is an unlicensed driver and his sister while making speed fun reels in #dwarka #delhipolice pic.twitter.com/RiAx6HkO6x
— Inna Makan (@inna_makan) February 14, 2026
यह भी पढ़ें- जाते-जाते भी जहर उगल गए यूनुस, विदाई भाषण में भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ के लिए कह दी बड़ी बात
