Short Kurti Design: इस गर्मी में आपको अपना फैशन गेम अपग्रेड करना चाहिए. आज हम आपको कुछ यूनीक शॉर्ट कुर्ती डिजाइन दिखाएंगे, जो आपको लुक निखार देंगी.
17 February, 2026
सर्दियां फाइनली खत्म हो गई हैं और अब आप गर्मियों की स्टाइलिश कुर्ती पहन सकती हैं. गर्मियों में कुर्ती स्टाइलिश भी लगती है और कम्फर्टेबल भी, हालांकि इस गर्मी में आपको अपना फैशन गेम अपग्रेड करना चाहिए. शॉर्ट कुर्ती आजकल बहुत ट्रेंडिंग है. लेकिन आपको वही पुराने सिंपल डिजाइन के बजाय कुछ एस्थेटिक कुर्ती पहननी चाहिए. आज हम आपको कुछ यूनीक शॉर्ट कुर्ती डिजाइन दिखाएंगे. यह इतने सुंदर हैं कि सभी आपसे आपकी कुर्ती का लिंक मांगेगे. हर कुर्ती की अपनी अलग खासियत है. आपको अपने कलेक्शन में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए.
डबल नेक कुर्ती

यह नेक डिज़ाइन आजकल बहुत ट्रेंड में है. इसका नेक डिज़ाइन बहुत ही यूनिक और इंडियन लुक देता है. अगर आप ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं, तो आपको यह कुर्ती जरूर लेनी चाहिए. इसे पहनने पर हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा. आप इसे जींस और पलाज़ो दोनों के साथ पेयर कर सकती हैं.
शेल डिजाइन कुर्ती

यह कुर्ती बहुत क्लासी और एलिगेंट है. नेक पर शेल डिज़ाइन इसे सबसे अलग बनाता है. आप मल्टी-लेयर शेल या सिंगल लेयर शेल कुर्ती चुन सकती हैं. इसे पहनने के बाद, सबका ध्यान आपके नेक डिज़ाइन पर जाएगा.
क्रिस क्रॉस बैक कुर्ती

यह क्रिस-क्रॉस नेक डिज़ाइन बोल्ड और एस्थेटिक है. आप इस कुर्ती में शानदार तस्वीरें ले सकती हैं. इसे जींस झुमके और बिंदी के साथ पेयर करें. इसे पहनने से कॉलेज में आपका औरा जरूर सेट हो जाएगा. यह कुर्ती आपके वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए.
एम्ब्रॉयडरी कुर्ती

एम्ब्रॉयडरी कुर्ती की भले ही पुरानी है, लेकिन हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं. यह आपको ओल्ड विंटेज लुक देती हैं. व्हाइट कलर की कॉटन एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती समर्स के लिए सिंपल और सुंदर चॉइस है. जींस और झुमके के साथ इसे स्टाइल करें.
हॉल्टर नेक कुर्ती

यह हॉल्टर नेक कुर्ती कैजुअसल आउटिंग के लिए अच्छी है. इस तरह की कुर्ती भी बहुत स्टाइलिश और बोल्ड लुक देती है. आप इसे पलाज़ो और जींस के साथ पेयर करके एक शानदार आउटफिट बना सकती हैं. एस्थेटिक लुक के लिए, इसे सिल्वर इयररिंग्स और बैंगल के साथ ज़रूर पेयर करें.
यह भी पढ़ें- Hot Summer में पाएं Cool Look, ट्राई करें ये लॉन्ग स्टाइलिश Skirts, मिलेगी Sassy Vibes
