JEE Main Topper Names: सेक्शन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें 2 छात्रों ने परफेक्ट 100 स्कोर हासिल किया है. यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट.
17 February, 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE-Main 2026 सेक्शन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE-Main 2026 में 12 छात्रों ने परफेक्ट 100 स्कोर हासिल किया है, जिनमें से तीन राजस्थान से हैं. जिन कैंडिडेट्स ने 100 का NTA स्कोर हासिल किया है, उनमें से तीन राजस्थान से, दो आंध्र प्रदेश से और एक-एक दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से हैं. सभी 12 कैंडिडेट्स पुरुष हैं.
96.26% कैंडिडेट पास हुए
इस एग्जाम में शामिल हुए कुल कैंडिडेट में से 96.26% पास हुए. JEE Main 2026 सेशन 1, NTA ने 21 से 29 जनवरी, 2026 तक कंडक्ट किया था. इस एग्जाम के लिए कुल 1,355,293 कैंडिडेट ने रजिस्टर किया था, जिनमें से 1,304,653 ने एग्जाम दिया. बारह कैंडिडेट ने 100 परसेंटाइल हासिल किए.
श्रेयस ने डिलीट किया सोशल मीडिया
टापर्स में से एक हैं श्रेयस मिश्रा, जो ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं. श्रेयस हंसराज मॉडल स्कूल के छात्र हैं. अपने रिजल्ट पर खुद उन्हें ही यकीन नहीं हो रहा है.श्रेयस ने एक सवाल गलत किया था और एक छोड़ दिया था, फिर भी 100 परसंटाइल लेकर आए. श्रेयस मिक्षा से जब उनकी तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डिस्ट्रैक्शन से दूर रहने के लिए उन्होंने एग्जाम से पहले सोशल मीडिया ऐप्स डिलीट कर दिए थे. श्रेयस ने बताया कि उन्होंने कभी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की.
शुभम को बहन से मिली प्रेरणा
12 टॉपर्स की लिस्ट में एक नाम है शुभम कुमार का, जो बिहार के गया में रहते हैं. शुभम के पिता गयाजी शहर के रमना रोड पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां होममेकर हैं. JEE Main 2026 में 100 परसेंटाइल लाने वाले शुभम कुमार को इंजीनियरिंग करने के लिए उनकी बहन से प्रेरणा मिली. शुभम की बहन अभी IIT पटना में B.Tech फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है. शुभम अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता और टीचरों के गाइडेंस को देते हैं. शुभम की रोज़ाना 10 घंटे की पढ़ाई उनकी सफलता का एक अहम कारण रही है.
टॉपर लिस्ट
श्रेयस मिश्रा – दिल्ली (NCT)
नरेंद्रबाबू गारी माहिथ – आंध्र प्रदेश
शुभम कुमार – बिहार
कबीर छिल्लर – राजस्थान
चिरंजीब कर – राजस्थान
भावेश पात्रा – ओडिशा
अनय जैन – हरियाणा
अर्णव गौतम – राजस्थान
पासला मोहित – आंध्र प्रदेश
माधव विरादिया – महाराष्ट्र
पुरोहित निमय – गुजरात
विवान शरद माहिश्वरी – तेलंगाना
यह भी पढ़ें- 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए चेतावनी! पहला बोर्ड एग्जाम नही दिया तो साल हो जाएगा खराब, पढ़ें डिटेल
