Andrew Mountbatten Arrested: एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने के बाद ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
19 February, 2026
एपस्टीन फाइल्स जारी होने के बाद अब तक पहली और सबसे बड़ी गिरफ्तारी हो गई है. ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें एपस्टीन फाइल्स मामले में आरोपी पाए जाने के बाद ब्रिटेन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन पर अपने पद को दुरुपयोग करने का आरोप है. इस गिरफ्तारी से न सिर्फ ब्रिटेन, बल्कि पूरी दुनिया में तहलका मच गया है. बता दें, आज ही प्रिंस एंड्रयू साल के हुए हैं और आज ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस का बयान
थेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वे बर्कशायर और नॉरफ़ॉक में पूर्व प्रिंस से जुड़े पतों पर तलाशी ले रहे हैं, जबकि एंड्रयू पुलिस कस्टडी में हैं. थेम्स वैली पुलिस के असिस्टेंट चीफ कांस्टेबल ओलिवर राइट ने कहा, “पूरी तरह से जांच के बाद, हमने अब पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के आरोप की जांच शुरू कर दी है. यह जरूरी है कि हम अपनी जांच की ईमानदारी और निष्पक्षता बनाए रखें, क्योंकि हम इस कथित अपराध की जांच के लिए अपने पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम इस मामले में लोगों के बड़े हित को समझते हैं और हम सही समय पर अपडेट देंगे.”
‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं’
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारर ने BBC को बताया कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है. जिस किसी के पास भी कोई जानकारी हो, उसे गवाही देनी चाहिए. स्टार्मर ने कहा, ” चाहे वह एंड्रयू हो या कोई और, जिसके पास भी ज़रूरी जानकारी हो, उसे संबंधित संस्था के सामने आना चाहिए, इस खास मामले में, हम एपस्टीन की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसे और भी बहुत से मामले हैं. मेरे हिसाब से, जिस किसी के पास भी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के किसी भी पहलू से जुड़ी जानकारी हो, उसका यह फ़र्ज़ है कि वह आगे आए, चाहे वह कोई भी हो.
एंड्रयू पर आरोप
एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न के दोषी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज देने का आरोप है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एंड्रयू के ज़रिए एपस्टीन को कौन से सरकारी दस्तावेज दिए गए थे. हालांकि, उन्होंने लगातार इन आरोपों से इनकार किया है. इन आरोपों के कारण, एंड्रयू ने अक्टूबर 2025 में ड्यूक ऑफ़ यॉर्क का शाही टाइटल छोड़ने का ऐलान किया था. यह ब्रिटिश राजशाही में सबसे बड़ा टाइटल है.
News Source: PTI
यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं असम, कांग्रेस उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर होगी चर्चा; तैयारियां तेज
